Home Headlines जोधपुर क्राइम : युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

जोधपुर क्राइम : युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

0
जोधपुर क्राइम : युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान
Jodhpur Crime : man commits suicide by jumping in front of train in jodhpur
Jodhpur Crime :  man commits suicide by jumping in front of train in jodhpur
Jodhpur Crime : man commits suicide by jumping in front of train in jodhpur

जोधपुर। जाजीवाल कला के पास में बुधवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद जान दे दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। वह ठेकेदारी करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंपा।

पुलिस ने बताया कि बासनी तंबोलिया निवासी 27 वर्षीय ब्रहृमसिंह उर्फ पिंटू पुत्र मूलसिंह माली ठेकेदारी का काम करता था। बुधवार सुबह छह बजे वह घर से निकला और जाजीवाल कला की तरफ गया। सुबह मंडोर एक्सप्रेस के आगे कूद कर जान दे दी।

सूचना पर बनाड़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मर्ग की कार्रवाई की गई है। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया।

आग से झुलसी युवती की मौत

नागौर जिले के गोटन में गंगराना की रहने वाली एक युवती की यहां महात्मा गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट में मौत हो गई। उसे 14 जुलाई को खाना बनाते आग से झुलसने पर रैफर किया गया था। दूसरी ओर संदिग्ध हालात में एक महिला को जलने पर भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि गोटन के गंगराना की रहने वाली 17 वर्षीय किरण पुत्री पूरणसिंह को 14 जुलाई को खाना बनाते आग से झुलसने पर जोधपुर रैफर किया गया। इसकी रात में मौत हो गई। गोटन पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सौँपा।

दूसरी ओर पाली जिले के भगतसिंह कोलोनी निवासी 21 वर्षीय कविता पत्नी किशोर जीनगर को संदिग्ध हालात में आग से झुलसने पर जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया।

दो ने फांसी लगाने का किया प्रयास

जोधपुर शहर और इसके आसपास रहने वाले दो युवकों ने अपने घरों में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालत सामान्य बनी है।

पुलिस ने बताया कि बाबा रामदेव मंदिर रोड मसूरिया में लुहार बस्ती के रहने वाले 45 वर्षीय भरत लुहार पुत्र हंसराज ने गुजरी रात फांसी लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया।

इसी प्रकार भोपालगढ़ के गोदावास निवासी सुखराम पुत्र रामदीन ने भी फांसी लगाई, मगर परिजन ने समय रहते उसे बचाया। दोनों का उपचार जारी है। पुलिस आरंभिक जांच में जुटी है।