Home Headlines जेठ पर रेप का आरोप, बीच बचाव करने आए पिता को भी पीटा

जेठ पर रेप का आरोप, बीच बचाव करने आए पिता को भी पीटा

0
जेठ पर रेप का आरोप, बीच बचाव करने आए पिता को भी पीटा
man rapes her brother's wife in jodhpur
man rapes her brother's wife in jodhpur
man rapes her brother’s wife in jodhpur

जोधपुर। जिले के शेरगढ़ तहसील में रहने वाली एक महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बताया गया है पुत्रवधू को बचाने के लिए जब ससुर ने बीच बचाव किया तो आरोपी ने उसे भी पीट दिया। सरिये से किए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शेरगढ़ के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि खिरजा आशा गांव में तीस वर्षीय एक महिला अपनी तीन साल की बेटी के साथ अकेली रहती है। उसका पति दुबई में मजदूरी कर रहा है।

महिला का आरोप है कि गत शुक्रवार रात को उसका जेठ नराराम उसके यहां आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके चिल्लाने पर पास ही ढाणी में सो रहे ससुर पूनाराम ने नराराम से समझाइश करने की कोशिश की तो नराराम ने लोहे की छड़ से अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

इससे उसे गम्भीर चोटें आई। उसे शेरगढ़ अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआवना किया। पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। बताया गया है कि आरोपी आदतन शराबी है।