Home Bihar गुस्साए पति ने रिवाल्वर से पत्नी पर दाग दी छह गोली, मौत

गुस्साए पति ने रिवाल्वर से पत्नी पर दाग दी छह गोली, मौत

0
गुस्साए पति ने रिवाल्वर से पत्नी पर दाग दी छह गोली, मौत
man shot kills wife in nalanda
man shot kills wife in nalanda
man shot kills wife in nalanda

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में रविवार को एक पति ने अपनी पत्नी शरीर में आधा दर्जन गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

बिंद थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव निवासी वृजनंदन महतो के बेटे गुड्डू कुमार व उसकी पत्नी खुशबू कुछ दिन पहले ही आपस में घरेलू विवाद को लेकर झगड़े थे।

इससे गुस्सायी खुशबू अपने चार माह के बच्चे को लेकर मौसी के घर मानपुर चली आई थी। जहां वह अपने बच्चों को रविवार सुबह तेल मालिस कर रही थी इसी बीच उसका पति वहां पहुंच गया और दोनों में तकरार शुरू हो गई।

आक्रोशित गुड्डू ने रिवाल्वर निकालकर पत्नी के शरीर पर ताबड़तोड़ छह गोलियां दाग कर मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो खुशबू की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गुडडू की बाइक जप्त कर ली है। घटना के बारे में परिजनों से कर जानकारी लेकर पुलस उसकी गिरफ्तारी में जुट गई है।