Home Delhi फिनलैंड दौरे मनीष सिसोदिया और चेतन भगत में तकरार

फिनलैंड दौरे मनीष सिसोदिया और चेतन भगत में तकरार

0
फिनलैंड दौरे मनीष सिसोदिया और चेतन भगत में तकरार
Manish Sisodia and Chetan Bhagat just had a major spat on twitter
Manish Sisodia and Chetan Bhagat just had a major spat on twitter
Manish Sisodia and Chetan Bhagat just had a major spat on twitter

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के फिनलैंड दौरे में एक और विवाद जुड़ गया है। इस बार मशहूर लेखक चेतन भगत और सिसोदिया के बीच ट्वीट पर नोक-झोंक का मसला सामने आया है।

दरअसल मनीष सिसोदिया की फिनलैंड यात्रा के दौरान सैरसपाटा करने की तस्वीरें सामने आने के बाद उनकी यात्रा पर सवाल उठाते हुए उपराज्यपाल ने उन्हें तत्काल वापस लौटने को कहा था।

इसके बाद एक ट्वीट में चेतन भगत ने कहा था, प्रिय आप समर्थकों, ईमानदारी से बताओ क्या आपने कभी उम्मीद की थी कि मेट्रो से चलने की शपथ लेने जाने वाले आप विधायक जनता के पैसे से फर्स्ट क्लास में उड़ेंगे। दिल्ली के स्कूलों को कैसे सुधारें- बेहतर शिक्षक, बिजली, पानी और शौचालय। ये पता करने के लिए फर्स्ट क्लास में फिनलैंड जाने की क्या ज़रूरत है?

वहीं चेतन भगत के ट्वीट के बाद आम आदमी पार्टी नेता आशुतोष ने ट्वीट किया, सर जी, ये वही आदमी है न जो ‘आप’ में शामिल होने आया था. पीएसी में जगह मांग रहा था, जब नहीं दिया, तब से गाली दे रहा है?

अपनी फिनलैंड यात्रा पर विवाद होने के बाद जवाब में उपमुख्यमंत्री ने लिखा, मैं तो फिनलैंड सरकारी खर्च पर आया हूं, पर फर्स्ट क्लास में नहीं। लेकिन आपने सिर्फ अर्णब को देखकर तीर चला दिया?

उन्होंने चेतन भगत से पूछा, आप मेरे फ़र्स्ट क्लास में फ्लाई करने की अफ़वाह फैलाने के लिए झूठ क्यों बोल रहे हैं? वहीं इसके जवाब में चेतन भगत ने कहा, सर मैं नेता नहीं हूं, मुझे झूठ बोलने की ज़रूरत नहीं है।