Home Breaking Mann Ki Baat : पीएम मोदी ने दी बांग्लादेश के नागरिकों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई

Mann Ki Baat : पीएम मोदी ने दी बांग्लादेश के नागरिकों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई

0
Mann Ki Baat : पीएम मोदी ने दी बांग्लादेश के नागरिकों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई
mann ki baat 30th edition : PM Modi extends his greetings to the people of Bangladesh on their Independence Day
mann ki baat 30th edition : PM Modi extends his greetings to the people of Bangladesh on their Independence Day
mann ki baat 30th edition : PM Modi extends his greetings to the people of Bangladesh on their Independence Day

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 30वें मन की बात कार्यक्रम के जरिये देश की जनता को संबोधित किया। रेडियो और दूरदर्शन पर रविवार की सुबह 11 बजे प्रसारित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश के नागरिकों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी।

बांग्लादेश का स्वतन्त्रता दिवस 26 मार्च को मनाया जाता है। बंगबंधु के नाम से विख्यात शेख मुजीबुर्रहमान के द्वारा 25 मार्च 1971 की आधी रात के बाद पाकिस्तान से अपने देश की आजादी की घोषणा की थी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 26 फरवरी को अपने 29वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वैज्ञानिक समुदाय की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा था कि 15 फरवरी, 2017 भारत के जीवन में बेहद गौरवपूर्ण दिवस के रूप में याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस दिन हमारे वैज्ञानिकों ने विश्व के सामने भारत का सर गर्व से ऊंचा किया है। इसरो ने कई अभूतपूर्व मिशन सफलतापूर्वक पूर्ण किए हैं।

मंगलयान भेजने के बाद पिछले दिनों इसरो ने मेगा मिशन के ज़रिये एक साथ विभिन्न देशों के 104 उपग्रह अन्तरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्च कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया था।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृष्टिहीनों के टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को मिली ऐतिहासिक जीत पर भी बधाई दी थी।

सवा सौ करोड़ भारतीयों की ताकत से होगा भव्य भारत का निर्माण

पीएम मोदी ने कहा कि नए भारत में 125 करोड़ भारतीयों की ताकत और कौशल दिखता है, जो भविष्य में एक भव्य और दिव्य भारत बनाएगा। उन्होंने अपील की कि देशवासी एक वर्ष में 2500 करोड़ डिजिटल लेन-देन करने का संकल्प कर लें, इससे ब्लैक मनी के खिलाफ लड़ाई आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। नोटबंदी के बाद से डिजिटल पेमेंट में काफी वृद्धि देखने को मिली है। आगामी 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर की जन्म-जयंती है। उनकी जन्म-जयंती पर डिजि-मेला का समापन होने वाला है।

देश की नब्ज को समझते थे गांधी जी

मोदी ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह में महात्मा गांधी की संगठन शक्ति सामने आई थी। सामाजिक जीवन की शुरुआत करने वाले चंपारण सत्याग्रह को अवश्य जानें। गांधी जी देश की नब्ज को समझते थे। गांधी जी ने संघर्ष और निर्माण दोनों सिखाया।