Home Gallery विवाहिता ने पति और ससुर पर लगाया रेप का आरोप

विवाहिता ने पति और ससुर पर लगाया रेप का आरोप

0
विवाहिता ने पति और ससुर पर लगाया रेप का आरोप
Married woman accuses husband and father in law of rape, torture
Married woman accuses husband and father in law of rape, torture
Married woman accuses husband and father in law of rape, torture

कानपुर। बर्रा इलाके में एक विवाहिता ने पति और ससुर पर आप्रकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़ित के मुताबिक इस वारदात में पति और ससुर के साथ अन्य पांच लोग भी शामिल है।

बर्रा थानाक्षेत्र स्थित बर्रा-4 निवासी निशा (परिवर्तित नाम) ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी लखनऊ के कृष्णा नगर निवासी रामकृष्ण शर्मा से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन पांच लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे।

शशि के घर वालो ने पांच लाख रूपए देने में असमर्थता जताई तो ससुराल पक्ष के लोग उसको प्रताड़ित करने लगे। कई बार दोनों पक्षों में मारपीट के बाद समझौता भी हो चुका है। कुछ दिन पहले पति भरोसा दिलाकर उसे अपने साथ ले गया।

उसके बाद पति ने उसे कमरे में बंधक बना लिया और ससुर ने आप्राकृतिक तरीके से शारीरिक संबध बनाए। महिला के मुताबिक पति और ससुर की हरकतों में ससुराल के अन्य लोगों ने भी साथ दिया।

जब इसका विरोध किया तो उन्होंने मुझे जिन्दा जलाने की कोशिश भी की गई। इस काम में जब वह फेल हो गए तो उन्होंने घर से निकाल दिया।

पीड़िता ने थाने में पति और ससुरालियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानेदार गिरिजेश तिवारी ने बताया कि अभी तक उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है, अगर मिलती है तो कार्यवाहीं की जाएगी।