Home Breaking झांसी में चाकू की नोक पर महिला से घर में घुसकर गैंगरेप

झांसी में चाकू की नोक पर महिला से घर में घुसकर गैंगरेप

0
झांसी में चाकू की नोक पर महिला से घर में घुसकर गैंगरेप
married woman Gangraped by two at knife point in Jhansi
married woman Gangraped by two at knife point in Jhansi
married woman Gangraped by two at knife point in Jhansi

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के शहर कोतवाली क्षेत्र में घर में सो रही महिला के साथ चाकू की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट भी की।

पीड़िता ने डायल 100 पुलिस को घटना की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। महिला के अनुसार दोनों आरोपी इसी मोहल्ले के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक, शहर कोतवाली क्षेत्र के भैरो खिड़की मोहल्ले में स्थित महिला अपने परिवार के साथ रहती है। महिला ने बताया कि इस समय गर्मी अधिक होने के कारण उसका पति कमरे में सो रहा था और वो बच्चों के साथ आंगन में सो रही थी। देर रात मोहल्ले का रहने वाला महमूद नाम का युवक अपने साथी के साथ उसके घर में घुस गया।

बेखबर सो रही महिला इससे पहले कुछ समझती उन्होंने महिला की गर्दन पर चाकू रख दिया, जिससे वह शोर नहीं मचा सकी। इसके बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर बेरहमी से उसे पीटा और फरार हो गए।

महिला ने इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला से घटना की जानकारी ली और महिला को बयान के लिए थाने ले गई।

बयान के आधार पर शहर कोतवाली में दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों फरार युवकों की तलाश शुरू कर दी।