Home Headlines झांसा देकर युवक ने किया विवा​हिता का यौन शोषण

झांसा देकर युवक ने किया विवा​हिता का यौन शोषण

0
झांसा देकर युवक ने किया विवा​हिता का यौन शोषण
married woman raped by youth on pretext of marriage
married woman raped by youth on pretext of marriage
married woman raped by youth on pretext of marriage

जोधपुर। पति से अनबन के चलते पारिवारिक केस में उलझी एक महिला को उम्र में छोटे एक युवक ने झांसे में लिया और दो साल तक यौन शोषण करता रहा।

शादी के झांसे में आई महिला ने जब दबाव बनाया तब आरोपी आनाकानी करने लगा। आखिरकार पीड़िता पुलिस की शरण में गई और प्रकरण दर्ज करवाया।

यह भी पढें: सेक्स क्राइम की और न्यूज के लिए यहां क्लीक करें

पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता का मेडिकल करवाया और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। इस बात को लेकर चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में काफी देर तक हंगाामा भी हुआ।

28 साल की एक महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका ससुराल पाली जिले के घाणेराव मेंं है। पति से अनबन के चलते पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिसका प्रकरण चल रहा है।

करीबन दो साल पहले वह नौकरी के लिए बाहर जा रही थी। तब ट्रेन में 22 साल का एक युवक जूनी मंडी सेवकों की गली का रहने वाला विशाल पांडे उसके संपर्क में आया। उसने पति से चल रहे केस के निपटारा करने का आश्वासन दिया। जान पहचान के बाद उससे संबंध बनाने लगा।

आरोपी विशाल पांडे ने उसे चौहाबो के आशापूर्णा सिटी में एक मकान पर किराया लेकर रखा और कई बार यौन शोषण किया।

बाहर घूमाने ले जाकर यौन शोषण करने के साथ शादी का झांसा देता रहा। मगर आखिर में जब आनाकानी करने लगा तो पुलिस में शिकायत की गई।

पुलिस ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। वहीं पीड़िता को पुलिस ने सुबह मेडिकल भी करवाया।