Home Breaking दलितों की मसीहा नहीं, माया की देवी हैं मायावती : ओम माथुर

दलितों की मसीहा नहीं, माया की देवी हैं मायावती : ओम माथुर

0
दलितों की मसीहा नहीं, माया की देवी हैं मायावती : ओम माथुर

om mothur

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी व सांसद ओम माथुर ने मंगलवार को देवरिया में किसान सभा को सम्बोधित करते हुए बसपा मुखिया पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती दलितों की मसीहा नहीं माया की देवी हैं।

बसपा की मुखिया एक दिन सभी को बेच देगी जैसे वे पूर्वाचंल की चीनी मिलों को बेच दिया था। यह किसानों का भला कैसे करेंगी जो मूर्तियों की खेती करती हैं।

भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री होता है। पार्लियामेट्री बोर्ड ही तय करेगा मुख्यमंत्री। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा अन्य पार्टी की जमानत जब्त करवा देगी, भाजपा का जनाधार बढा रहा है।

ट्रंप से ज्यादा हिलेरी को पसंद करते हैं ज्यादातर भारतीय-अमेरिकी: सर्वे

भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने किसान सभा को सम्बोधित करते कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किसानों के लिए कई करोड़ रूपया दिया लेकिन यूपी की सरकार ने किसानों तक ये धन नहीं पहुचाया है।

वे केंद्र सरकार की लोक योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में रोडे़ अटका रही है।। प्रधानमंत्री का सपना है सबका विकास सबका साथ लेकिन यूपी में सपा सरकार ने इस पर ग्रहण लगा दिया है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि ओम प्रकाश माथुर की नेतृत्व में भाजपा ने गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में तीसरी बार कमल खिला है उत्तर प्रदेश में कमल खिलेगा।