Home Breaking MCD elections 2017 : भाजपा के 53 स्टॉर प्रचारकों की सूची में योगी शामिल

MCD elections 2017 : भाजपा के 53 स्टॉर प्रचारकों की सूची में योगी शामिल

0
MCD elections 2017 :  भाजपा के 53 स्टॉर प्रचारकों की सूची में योगी शामिल
bjp names UP CM adityanath as its Star Campaigner for MCD elections
bjp names UP CM adityanath as its Star Campaigner for MCD elections
bjp names UP CM adityanath as its Star Campaigner for MCD elections

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से ​जीत दिलाने वाले भाजपा के फायरब्रांड नेता एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ दिल्ली नगर निगम चुनावों में पार्टी का प्रचार करेंगे।

उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, अरूण जेटली, नितिन गडकरी तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी दिल्ली में पार्टी का प्रचार करेंगे।

दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष राजीव बब्बर एवं महामंत्री रविन्द्र गुप्ता ने मंगलवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी करते हुए कहा कि दिल्ली एक महानगर है जहां देश के हर भाग से आये लोग बसते हैं पर उनकी अपनी-अपनी आपेक्षाएं हैं।

साथ ही किसी भी महानगरी में जब चुनाव होता है तो वहां के निवासियों के मूल राज्य की राजनीति का प्रभाव भी उन पर पड़ता है। इसलिए उसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने निगम चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है।

इस चुनाव में मुख्य प्रचारक प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी होंगे साथ ही केन्द्रीय मंत्री, वरिष्ठ पार्टी नेता, कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद, सिनेमा कलाकार एवं खिलाड़ी भी दिल्ली में प्रचार करेंगे। इसके अलावा दिल्ली के वरिष्ठ स्थानीय नेता एवं प्रदेश पदाधिकारी भी चुनाव में सक्रिय प्रचार करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, केन्द्रीय मन्त्री राजनाथ सिंह, अरूण जेटली, एम. वेंकैया, नितिन गडकरी, डॉ. हर्ष वर्धर्नन, विजय गोयल, डॉ. जितेन्द्र सिंह, संजीव वाल्यान, स्मृति इरानी, कलराज मिश्र, राधा मोहन सिंह, गिरीराज सिंह, रविशंकर प्रसाद, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री, राजस्थान वसुन्धरा राजे, मुख्यमंत्री, हरियाणा मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री, झारखंड रघुवर दास, मुख्यमंत्री, असम सरवानंद सोनेवाल, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र देवेन्द्र फड़णवीस स्टार प्रचारक रहेंगे।

यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, सांसद हेमा मालिनी, राष्ट्रीय मन्त्री महेश गिरी, प्रदेश सह-प्रभारी तरूण चुघ, सांसद रमेश बिधूड़ी, सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, सांसद मीनाक्षी लेखी, सांसद डॉ. उदित राज, नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधानमंडल सुशील मोदी, बिजली मंत्री, उत्तर प्रदेश कांत शर्मा, भोजपुरी कलाकार रवि किशन भी सूची में शामिल है।

दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा, नेता प्रतिपक्ष, दिल्ली विधानसभा विजेन्द्र गुप्ता, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पवन शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, उपाध्यक्ष जय प्रकाश (जे.पी.), शिखा राय, अभय कुमार वर्मा, शाजिया इल्मी, कमलजीत सहरावत, राजीव बब्बर, सरदार कुलवंत सिंह बाठ, महामन्त्री कुलजीत सिंह चहल, महामंत्री रविन्द्र गुप्ता, महामन्त्री राजेश भाटिया को भी स्टार प्रचारक माना गया है।