Home Headlines रिटायर्ड कर्नल के घर में जानवरों की खालें, असलहों का जखीरा!

रिटायर्ड कर्नल के घर में जानवरों की खालें, असलहों का जखीरा!

0
रिटायर्ड कर्नल के घर में जानवरों की खालें, असलहों का जखीरा!
meerut : major poaching racket busted after raid on ex colonel's house
meerut : major poaching racket busted after raid on ex colonel's house
meerut : major poaching racket busted after raid on ex colonel’s house

मेरठ। मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रिटायर्ड कर्नल और नेशनल शूटर के घर राजस्व खुफिया निदेशालय और वन विभाग की संयुक्त छापेमारी के दौरान सेना के रिटायर्ड कर्नल के मकान से नीलगाय का कम से कम 117 किलो मांस, जानवर की चमड़ी, हाथी दांत, 40 बंदूकें 50,000 कार्टेज और भारी मात्रा में करेंसी बरामद हुई है।

शनिवार दोपहर को कर्नल देविंद्र कुमार के आवास पर शुरू हुई डीआरआई के अधिकारियों की कार्रवाई रविवार तड़के पांच तक जारी रही। कर्नल और उनके बेटे प्रशांत पर वन जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र विश्नोई सिविल लाइन कोठी नंबर 36/4 में रहते हैं। शनिवार को दिल्ली की को डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस दिल्ली (डीआरआई) टीम के अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम ने यूपी के डीजीपी से अनुमति लेने के बाद इनकी कोठी पर शनिवार की टीम ने छापा मारा था। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी संजीव कुमार उपप्रभागीय वन अधिकारी समेत करीब छह लोगों की टीम भी छापेमारी में शामिल थी।

कर्नल का पुत्र प्रशांत विश्नोई नेशनल शूटर है। टीम करीब 18 घंटे तक रिटायर्ड कर्नल के घर मंे रही और घर को खंगाला। रविवार की सुबह पांच बजे अधिकारी कोठी से बाहर निकले।

डीआरआई द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार कोठी से करीब दो लाख से अधिक विदेशी कारतूस, 100 से अधिक विभिन्न विदेशी कंपनियों के ब्रांडेड अंग्रेजी हथियार, तेंदुए की खाल, सांभर और हिरन के सिर व सींग, वन्य जीवों के दांत, फ्रिजर में रखे गए 45 पैकेटों में करीब 117 किलो विभिन्न वन्य जीवों का मांस और करीब एक करोड़ की नकदी बरामद हुई है।

टीम के अनुसार, मामले को वन्य जीवों की तस्करी और हथियारों की सप्लाई से जुड़ा बताया जा रहा है। कोठी से बरामद हुई तेंदुए की खाल जिम कार्बेट के जंगल से शिकार करके लाए जाने की बात बताई गई है।

कोठी में हुई बरामदगी के बाद अधिकारियों की आंखें फटी रह गईं। उन्होंने आरोपी प्रशांत के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। आरोपी फरार है।

डीआरआई ने बताया कि कर्नल के बेटे प्रशांत विश्नोई को बिहार में नीलगाय को मारने का ठेका मिला हुआ था और इसकी आड़ में वन्य जीवों के अवशेषों की तस्करी का काला कारोबार किया जा रहा था। हिरण का मीट भी घर से बरामद किया गया, जिसे बाहर सप्लाई किया जाता था।

इस पूरे मामले में वन अधिकारी की ओर से सिविल लाइन थाने में रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार और उनके बेटे प्रशांत के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

प्रमुख वन संरक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि कर्नल के घर से नील गाय का मांस फ्रिज में रखा बरामद हुआ है। इसमें से नमूना लिया गया और इसे परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाना है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी और बिश्नोई के खिलाफ वन्यजीवन संरक्षण कानून, 1972 के तहत कार्रवाई की जाएगी।