Home World Europe/America लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने अफ्रीका जाएंगी मिशेल और बेटियां

लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने अफ्रीका जाएंगी मिशेल और बेटियां

0
लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने अफ्रीका जाएंगी मिशेल और बेटियां
Michelle obama, daughters to travel to liberia, morocco, spain
Michelle obama, daughters to travel to liberia, morocco, spain
Michelle obama, daughters to travel to liberia, morocco, spain

वाशिंगटन। अमरीका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा और उनकी दोनों बेटियां साशा तथा मालिया लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत 26 जून को अफ्रीका दौरे पर रवाना होंगी।

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल के कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मिशेल की माता भी इस छह दिवसीय दौरे पर उनके साथ रहेंगी।

अफ्रीका यात्रा के दौरान मिशेल ओबामा और उनकी बेटियां मोरक्को और लाइबेरिया भी जाएंगी, जिसके बाद वह स्पेन रवाना होंगी। मिशेल की इस यात्रा का लक्ष्य लड़कियों की शिक्षा को बढ़ाना देना तथा अमरीकी सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘लड़कियों को पढऩे दो’ के अंतर्गत सरकार और अन्य संगठनों द्वारा किए गए काम को लोगों तक पहुंचाना है।

अपनी यात्रा के दौरान मिशेल लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जोहान्सन सरलीफ से भी मुलाकात करेंगी। एलेन लाइबेरिया की पहली निर्वाचित महिला राष्ट्रपति हैं और उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।