Home World Europe/America अमरीका में अज्ञात हमलावर की गोलीबारी में 6 लोंगों की मौत, दो गंभीर

अमरीका में अज्ञात हमलावर की गोलीबारी में 6 लोंगों की मौत, दो गंभीर

0
अमरीका में अज्ञात हमलावर की गोलीबारी में 6 लोंगों की मौत, दो गंभीर
Michigan gunman driving around in car kills 6
Michigan gunman driving around in car kills 6
Michigan gunman driving around in car kills 6

शिकागो। अमरीका के मिशिगन राज्य के केलमजू शहर में शनिवार देर रात गोलीबारी की अलग-अलग घटनाएं सामने आई। तीन जगहों पर हुई गोलीबारी में नौ लोगों को गोली मारी गई, जिनमें से छह की मौत हो गई और दो की हालत नाजुक है। एक की हालत बहुत गंभीर है।

केलमजू प्रदेश के अधीनस्थ शेरिफ पॉल मैटयास ने स्थानीय मीडिया को बताया कि प्रदेश व केलमजू शहर में कई जगह गोलीबारी की घटनाएं हुईं और वे सभी आपस में जुड़ी जान पड़ती हैं। मैटयास ने कहा कि यह घटना ऐसी जान पड़ रही है कि मानो कोई घूमता फिर रहा है, लोगों को ढूंढ रहा है और उसके बाद उन्हें गोली मार रहा है।

संदिग्ध हमलावर 50-55 साल का श्वेत आदमी है। पुलिस ने हमलावर और गहरे नीले या सिल्वर रंग की एक शेवरले एचएचआर कार की भी तलाश शुरू कर दी है। अमरीका के मिशिगन में फायरिंग में छह लोगों के मारे जाने की खबर है।

पुलिस के मुताबिक मिशिगन के कालामाजू इलाके में कई चक्र गोलियां चलीं हैं। कई घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

पुलिस के अनुसार फिलहाल हमलावर फरार है और उसकी तलाश जारी है। इस घटना के आतंकी हमले की आशंकाओं को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

गौरतलब है कि पिछले साल अमरीका के कैलिफोर्निया के सेन बर्नार्डिनो में गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 17 अन्य घायल हो गए थे। इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में दो हमलावरों के मार गिराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here