Home Business Gadget Microsoft ने लॉन्च किया एक और नया सरफेस लैपटॉप, जानें क्यों

Microsoft ने लॉन्च किया एक और नया सरफेस लैपटॉप, जानें क्यों

0
Microsoft ने लॉन्च किया एक और नया सरफेस लैपटॉप, जानें क्यों
microsoft-launched-surface-laptop-running-windows-10-s

microsoft-launched-surface-laptop-running-windows-10-s

Microsoft ने अपना सरफेस लैपटॉप लॉन्च किया है। विंडोज 10एस पर चलने वाले इस लैपटॉप को न्यू यॉर्क में आयोजित इवेंट में लॉन्च किया गया। माइक्रोसॉफ्ट का यह लैपटॉप ऐपल मैकबुक एयर और मैकबुक प्रो की टक्कर में पेश किया गया है। आइए जानें क्या हैं इसके फीचर्स और कीमत

यूट्यूब को चलाने के लिए डाउनलोड करें ये चार गूगल क्रोम…

Microsoft सरफेस लैपटॉप प्लेटिनम, बरगंडी, कोबाल्ट ब्लू और ग्रेफाइट गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा। सरफेस लैपटॉप को दो वेरियंट में पेश किया गया है, जिसमें इंटल कोर i5 और i7 प्रोसेसर व 512जीबी तक स्टोरेज ऑप्शन है। इसमें 13.5 इंच पिक्सल सेंस डिस्प्ले दिया है। इसका डिस्प्ले रेजॉलूशन 2256 x 1504 के साथ 201ppi है।

मिजू अब इस साल लॉन्च करेगा एक बेजल लेस फोन, जाने…

सरफेस लैपटॉप की शुरुआती कीमत 999 डॉलर (लगभग 64,000 रुपये) है। यह कीमत लैपटॉप के 4जीबी/128जीबी/i5 मॉडल की है। वहीं, i5 मॉडल में 8जीबी रैम और 256जीबी फ्लैश स्टोरेज है। इसकी कीमत 1299 डॉलर (लगभग 83,200 रुपये) है।

HOT NEWS UPDATE VIDEO: दुनिया के अंत की भविष्यवाणियां जरूर देखें

i7 मॉडल में इंटेल आईरिस ग्राफिक्स की शुरुआती कीमत 1599 डॉलर (लगभग 1,02,543 रुपये) है। इसमें 8जीबी रैम और 256जीबी एसएसडी होगी। वहीं, 16जीबी/512जीबी मॉडल की कीमत 2199 डॉलर (लगभग 1,41,000 रुपये) है।

Vivo का 20 मेगापिक्सल वाला V5s स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 18,990…

यह Microsoft लैपटॉप फिलहाल भारत में लॉन्‍च नहीं हुआ है। लेकिन अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, स्पेन, स्वीडन, स्विटजरलैंड और ब्रिटेन में ​कस्टमर्स इस लैपटॉप का प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।

HOT NEWS UPDATE VIDEO: ऐसा देश जहाँ शादी के लिए तरस रही है लड़किया

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE