Home Rajasthan Ajmer शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी ने बालिकाओं को समझाए सफलता सूत्र

शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी ने बालिकाओं को समझाए सफलता सूत्र

0
शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी ने बालिकाओं को समझाए सफलता सूत्र

अजमेर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए आत्मविश्वास बेहद जरूरी है। बालिकाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में परचम फहरा रही हैं। वे अपने भविष्य की स्वयं निर्माता हैं। स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही उन्हें जीवन के प्रति अपना लक्ष्य तय कर लेना चाहिए।

शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी ने आज युवा संवाद कार्यक्रम के तहत द्रोपदी देवी सांवरमल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने शिक्षा, राज्य सरकार की विभिन्न योजनाआें, अजमेर शहर में कराए जा रहे विकास कार्यो तथा बालिकाओं की काउंसलिंग आदि विषयों पर छात्राओं से बातचीत की। उन्होेंने न सिर्फ स्वयं अपनी बात रखी बल्कि बालिकाआें के विचारों को भी जाना।

कार्यक्रम में देवनानी ने बालिकाओं से कहा कि स्कूल जीवन भविष्य की नींव होता है। हमें अपनी रूचि, क्षमता और संभावनाओं को ध्यान में रखकर भविष्य का लक्ष्य तय कर लेना चाहिए। बालिकाएं झिझक छोड़कर पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पथ चुने और पूरे समर्पण व साहस के साथ लक्ष्य प्राप्ति में जुट जाएं। कोई भी लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नही होता।

देवनानी ने बालिकाओं की काउंसलिंग करते हुए उनके प्रश्नों का जवाब दिया। बालिकाओं ने विज्ञान, कामर्स, कला, कम्प्यूटर, पत्रकारिता एवं निजी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के बारे में प्रश्न किए। शिक्षा राज्यमंत्री ने इन प्रश्नों का जवाब देते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

शिक्षा राज्यमंत्री ने बालिकाओं को राज्य सरकार की योजनाओं यथा भामाशाह योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा, जलस्वावलम्बन अभियान, राजश्री, अन्नपूर्णा सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अजमेर शहर का तेजी से विकास हो रहा है। छात्राओं से इन विषयों पर उनके सुझाव भी पूछे गए। कार्यक्रम में अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी दर्शना शर्मा, विद्यालय की प्राचार्य रंजना अग्रवाल सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।