Home Breaking बिशुनपुर : नशे में घुत होकर नाबालिग के साथ गैंगरेप

बिशुनपुर : नशे में घुत होकर नाबालिग के साथ गैंगरेप

0
बिशुनपुर : नशे में घुत होकर नाबालिग के साथ गैंगरेप
minor girl gangraped by two in Bishunpur gumla
minor girl gangraped by two in Bishunpur
minor girl gangraped by two in Bishunpur gumla

गुमला। बिशुनपुर थाना क्षेत्र के अति उग्रवाद प्रभावित गोबरसेला में एक नाबालिग के साथ पीड़िता के चाचा अशोक खेरवार और बिलेशवर नायक ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना के संबंध में पीड़िता ने थाने में बताया कि 27 जून की शाम वह अपने घर में अकेली थी। तभी नशे में धुत हो कर दोनों आरोपी पहुंचे और जबरदस्ती उसे उठा कर अपने साथ ले जाने लगे।

उसने हल्ला किया तो उसके मुंह में कपड़ा डाल कर घर से कुछ दूर ले गए। जहां एक बेर पेड़ के नीचे दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इधर लड़की की मां अपनी बेटी को घर में नहीं देखी तो खोजने के लिए निकल पड़ी। उसी दौरान आरोपियों ने लड़की की मां को अपनी ओर आते देखा और भाग गए।

इधर पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी तो गांव वालों ने लोकलाज की दुहाई देकर पंचायत में मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया।

परंतु लड़की पंचायत के फैसले को दरकिनार करते हुए बिशुनपुर थाना पहुंची और दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।