Home Breaking नाबालिग सहेली का अपहरण कर अपने ब्वायफ्रेंड से करवाया रेप

नाबालिग सहेली का अपहरण कर अपने ब्वायफ्रेंड से करवाया रेप

0
नाबालिग सहेली का अपहरण कर अपने ब्वायफ्रेंड से करवाया रेप
jabalpur : minor girl kidnaped and raped by her friend's boyfriend
jabalpur : minor girl kidnaped and raped by her friend's boyfriend
jabalpur : minor girl kidnaped and raped by her friend’s boyfriend

जबलपुर। संजीवनी नगर क्षेत्र में एक नाबालिग लडक़ी ने अपनी ही सहेली का अपने दोस्त से रेप करा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी पीडि़त लडक़ी को खाली मकान में छोडक़र भाग निकले।

पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, रेप सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर सभी को हिरासत में ले लिया है।

कक्षा दसवीं में पढऩे वाली पीडि़त छात्रा अंजना (परिवर्तित नाम) ने पुलिस को बताया कि रविवार को 17 वर्षीय उसकी सहेली काजल (बदला हुआ नाम) ने फोन कर संजीवनी नगर स्थित एक स्कूल के पास मिलने बुलाया था।

काजल द्वारा बताए गए निर्धारित समय पर अंजना स्कूल के पास पहुंची तो उसके साथ उसके दोस्त सत्यम सिंह राजपूत एवं शुभम् रघुवंशी भी थे।

चर्चा करते हुए सभी कहने लगे शुभम के विजयनगर वाले घर चलते हैं, वहीं बैठकर बातें करेंगे। किराए के इस घर में पहले सभी ने बीयर पी इसके बाद काजल और शुभम् बाहर से दरवाजा बंद कर चले गए।

कमरे में सत्यम् सिंह राजपूत छेड़छाड़ करने लगा। चिल्लाते हुए विरोध करने पर सत्यम् ने कहा कि तुम्हें बचाने यहां कोई नहीं आएगा। तुम्हारी सहेली अपने ब्वायफ्रेंड से साथ यहां से चली गई। सत्यम् ने जबरदस्ती करते हुए बलात्कार किया, फिर शुभम् को फोन कर बुलाया।

स्थानीय पुलिस ने बताया जाता है विजयनगर स्थित मकान में शुभम् किराए से रहता है। शुभम् और बलात्कार का आरोपी सत्यम् दोस्त हैं।

अंजना के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने के लिए शुभम् ने अपनी दोस्त काजल का सहारा लिया। तीनों योजना बनाने के बाद उसे खाली पड़े मकान में लेकर पहुंचे थे।