Home Headlines उत्तर प्रदेश का ऐसा चुनाव प्रचार जो कभी सुना नहीं होगा

उत्तर प्रदेश का ऐसा चुनाव प्रचार जो कभी सुना नहीं होगा

0
उत्तर प्रदेश का ऐसा चुनाव प्रचार जो कभी सुना नहीं होगा

KalrajMishra
एटा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान हेलीकॉप्टर का ईंधन समाप्त होने के कारण केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र शुक्रवार को एटा जिले की अलीगंज विधानसभा प्रत्याशी के प्रचार के लिए नहीं आ सके। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री ने सभा को मोबाइल से संबोधित किया।
केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र को शुक्रवार को जैथरा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करना था। किन्तु उनके हेलीकॉप्टर में मैनपुरी जिले के किशनी क्षेत्र में जनसभा करने के बाद ईंधन समाप्त हो गया।
इसके चलते कलराज जैथरा न आ सके। समय से जनसभा में आने में असमर्थ रहे मिश्र ने बाद में सभा को मोबाइल से ही संबोधित किया।