Home Entertainment देश के 30 शहरों से चयन होगा ‘मिस इंडिया’ का

देश के 30 शहरों से चयन होगा ‘मिस इंडिया’ का

0
देश के 30 शहरों से चयन होगा ‘मिस इंडिया’ का

rotela

मुंबई। 57वें मिस इंडिया प्रतियोगिता में चयन के लिए इस बार बड़ा फेरबदल किया गया है। अब तक इस आयोजन के लिए देश भर की प्रतियोगियों को आकर मुंबई ऑडिशन देना होता था।

इस बार व्यापक फेरबदल करते हुए तय किया गया है कि देश के अलग-अलग 30 शहरों में ऑडिशन किए जाएंगे और श्रेष्ठता के आधार पर तीन प्रतियोगियों का आगे के लिए चयन किया जाएगा और उनको मुंबई आने के लिए गोल्डन टिकट दिया जाएगा।

अगली प्रक्रिया के तहत जोनल के आधार पर बंगलुरु में ताजपोशी का आयोजन होगा, जिसमें हर जोन से एक प्रतियोगी को चुना जाएगा। इस जोनल में इस्ट (कोलकाता), वेस्ट (पुणे), नार्थ (दिल्ली) और साउथ (बंगलुरु) से चयन होगा।

यहां से विजयी प्रतियोगी को मुंबई में होने वाली सौंदर्य प्रतियोगिता में अपने-अपने जोनल का प्रतिनिधित्व करने का मौक मिलेगा। साउथ जोन के जिन शहरों मे ऑडिशन होंगे, उनमें हैदराबाद, विजाग, कोच्ची, चेन्नई और बंगलुरु होंगे।

इस्ट जोन के लिए सभी सात हिल राज्यों से ऑडिशन गुवाहटी में होंगे। उत्तर पूर्व राज्यों में इसी जोनल के लिए रायपुर, कोलकाता, पटना, भुवनेश्वर में ऑडिशन होंगे। नार्थ जोनल के शहरों में जम्मू, शिमला, देहरादून, अमृतसर, चंड़ीगढ़, लखनऊ, इंदौर और दिल्ली में ऑडिशन होंगे।

वेस्ट जोन के शहरों में पुणे, मुंबई, अहमदाबाद और जयपुर और गोवा के नाम शामिल हैं। ये ऑडिशन कब से शुरू होंगे, अभी इस बारे में कोई तारीख की घोषणा नहीं हुई है।