Home Breaking निर्मला सीतारमन बनीं रक्षा मंत्री, पढें किस मंत्री को मिला कौनसा विभाग

निर्मला सीतारमन बनीं रक्षा मंत्री, पढें किस मंत्री को मिला कौनसा विभाग

0
निर्मला सीतारमन बनीं रक्षा मंत्री, पढें किस मंत्री को मिला कौनसा विभाग
modi cabinet reshuffle : nirmala sitharaman gets defence, piyush goyal gets railways ministry
modi cabinet reshuffle : nirmala sitharaman gets defence, piyush goyal gets railways ministry
modi cabinet reshuffle : nirmala sitharaman gets defence, piyush goyal gets railways ministry

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट विस्तार के बाद निर्मला सीतारमन को देश की नई रक्षा मंत्री बनाया गया है। सीतारमन को प्रमोशन देकर राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमन देश की दूसरी महिला हैं जो रक्षा मंत्री के रूप में कामकाज देखेंगी।

इंदिरा गांधी के पास साल 1975 और 1980-82 के बीच रक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार था। निर्मला सीतारमन अभी तक वाणिज्य मंत्रालय संभाल रहीं थीं। अब वाणिज्य मंत्रालय का भार सुरेश प्रभु को दिया गया है। अब जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय?

स्मृति ईरानी के पास सूचना प्रसारण और कपड़ा मंत्रालय रहेगा। इससे पहले वे कपड़ा मंत्री थीं और सूचना प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं थीं। अब वे दोनों मंत्रालयों का काम देखेंगी। वैंकेया नायडू के उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद स्मृति ईरानी को जिम्मेदारी दी गई थी।

मोदी मंत्रिमंडल में 9 नए मंत्री शामिल, 4 को पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया

नितिन गडकरी को सड़क मंत्रालय के अलावा गंगा और जल संसाधन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक गंगा और जल संसाधन मंत्रालय उमा भारती के पास था। उमा भारती के पास अब सिर्फ पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय दिया गया है।

शिवप्रताप शुक्ल को वित्त राज्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इसे बड़ी जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है।

सुरेश प्रभु के जाने के बाद प्रमोशन पाने वाले पीयूष गोयल को रेलवे मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। एक के बाद एक दो रेल हादसों के होने से सुरेश प्रभु ने इस्तीफे की पेशकश की थी जिसे पीएम ने स्वीकार कर लिया गया।

प्रमोशन पाने वाले धर्मेंद्र प्रधान को स्किल डेवलेपमेंट मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जाएगी। उनके पास पहले से पेट्रोलियम मंत्रालय है। राजीव प्रताप रूडी ने स्किल डेवलेपमेंट मंत्रालय से इस्तीफा दिया था।

राज्यमंत्री के तौर पर मंत्रिमंडल में शामिल हुए अनंत कुमार हेगड़े को कौशल विकास राज्य मंत्री बनाया गया है।

राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री बने मुख्तार अब्बास नकवी अब अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री होंगे।

पीयूष गोयल के बाद अब आर के सिंह को देश का नया ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है। आरके सिंह राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार होंगे।

विजय गोयल से खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। उन्हें संसदीय कार्यमंत्री बनाया गया है।

मेजर राज्य वर्धन सिंह राठौर को देश का नया खेल मंत्री बनाया गया है। राठौर अभी तक सूचना प्रसारण मंत्रालय में राज्यमंत्री थे। इस फेरबदल को विजय गोयल के लिए झटका माना जा रहा है।

महेश शर्मा से पर्यटन मंत्रालय लेकर उन्हें संस्कृति मंत्रालय के अवाला पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एलफोंस कननथनम को पर्यटन मंत्रालय का भार दिया गया है।

अश्वनी चौबे को स्वास्थ्य राज्य मंत्री बनाया गया है। बिहार सरकार में आठ साल तक कैबिनेट मंत्री रहे हैं। बक्सर बिहार से लोकसभा सांसद हैं।

वीरेंद्र कुमार सिंह को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। मेनका गांधी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री हैं।

गजेंद्र सिंह शेखावत को कृषि राज्य मंत्री बनाया गया है। वे जोधपुर से सांसद हैं।

नरेंद्र तोमर को ग्रामीण विकास मंत्रालय और खनन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

ब्यूरोक्रेट से मंत्री बने हरदीप पुरी को हाउसिंह एंड अर्बन पॉवर्टी स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी दी गयी है। हरदीप पुरी अभी किसी सदन के सदस्य नहीं है। सत्यपाल सिंह को शिक्षा राज्य मंत्रालय दिया गया है। सत्यपाल सिंह भी ब्यूरोक्रेट से नेता बने हैं। वे बागपत से सांसद हैं।

गिरिराज सिंह का भी प्रमोशन हुआ है। उन्हें स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाया गया है तथा लघु उद्योग मंत्रालय दिया गया है। यह मंत्रालय अभी कलराज मिश्र के पास था, जो इस्तीफा दे चुके हैं।