Home Delhi मोदी मंत्रिमंडल के फिर विस्तार की गुंजाइश अभी बाकी

मोदी मंत्रिमंडल के फिर विस्तार की गुंजाइश अभी बाकी

0
मोदी मंत्रिमंडल के फिर विस्तार की गुंजाइश अभी बाकी
Modi Cabinet reshuffle: Scope for further expansion of Narendra Modi ministry
Modi Cabinet reshuffle: Scope for further expansion of Narendra Modi ministry

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल में एक बार फिर विस्तार कर सकते हैं, क्योंकि छह और मंत्रियों को शामिल किए जाने की गुंजाइश अभी बाकी है।

संवैधानिक सीमा लोकसभा में सत्ताधारी गठबंधन की घटक पार्टियों की कुल शक्ति का 15 फीसदी तय है, इस हिसाब से भी एक और विस्तार तो बनता है।

मोदी मंत्रिमंडल में इस समय 75 मंत्री हैं, जिनमें 27 कैबिनेट मंत्री, 11 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री और 37 राज्यमंत्री। संवैधानिक सीमा कुल 81 मंत्री रखने की इजाजत देती है।

राजनीतिक गलियारों में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले मंत्रिमंडल विस्तार में हाल ही में फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुए नीतीश कुमार के जनता दल (युनाइटेड) और तमिलनाडु में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कड़गम को प्रतिनिधित्व मिल सकता है। इस तरह मोदी मंत्रिमंडल 81 का आंकड़ा छू सकता है।