Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
Mohit Chandra Sharma elected chief Doloi of Kamakhya Shakti Peeth temple
Home Northeast India Assam कामाख्या शक्तिपीठ के मुख्य दलोई चुने गए मोहित चंद्र शर्मा

कामाख्या शक्तिपीठ के मुख्य दलोई चुने गए मोहित चंद्र शर्मा

0
कामाख्या शक्तिपीठ के मुख्य दलोई चुने गए मोहित चंद्र शर्मा
Mohit Chandra Sharma elected chief Daloi of Kamakhya temple
Mohit Chandra Sharma elected chief Daloi of Kamakhya temple
Mohit Chandra Sharma elected chief Daloi of Kamakhya temple

गुवाहाटी। असम की राजधानी गुवाहाटी के बीचों-बीच नीलाचल पहाड़ी पर स्थित शक्तिपीठ कामाख्या धाम के परिचालन की जिम्मेदारी संभालने वाली कमेटी बरदेउरी समाज के मुख्य दलोई का चुनाव मोहित चंद्र शर्मा ने जीत लिया है।

वहीं खोरू दलै के रूप में कविंद्र शर्मा निर्वाचित हुए। मतदान रविवार की सुबह 8 बजे आरंभ हुआ। मतदान महकुमाधिपति पुलक महंत की देखरेख में दोपहर बाद 3 बजे तक जारी रहा। मतों की गिनती शाम 4 बजे से आरंभ हुई।

बरदेउरी समाज के कुल 446 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्य दलोई के चुनाव के लिए तीन उम्मीदवार कवींद्र प्रसाद शर्मा, नगेंद्र नाथ शर्मा और मोहित चंद्र शर्मा चुनाव मैदान में थे।

मोहित चंद्र शर्मा को 331 मत जबकि कविंद्र शर्मा को 299 मत मिले। नियमानुसार सबसे अधिक मत पाने वाला मुख्य दलोई जबकि दूसरे स्थान पर आने वाला खोरू दलोई (उप दलोई) के रूप में चुना जाता है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

उल्लेखनीय है कि कामाख्या धाम असम ही नहीं देश व विदेशों में भी सबसे जागृत शक्तिपीठों में गिना जाता है। कामाख्या धाम के प्रशासन की जिम्मेदारी बरदेउरी समाज संभालता है।