Home Gujarat Ahmedabad माउन्ट आबू में छायी धुंध, मैदानों की गर्मी के बीच राहत देगा आबू

माउन्ट आबू में छायी धुंध, मैदानों की गर्मी के बीच राहत देगा आबू

0
माउन्ट आबू में छायी धुंध, मैदानों की गर्मी के बीच राहत देगा आबू

माउंट आबू में नक्की झील पर छायी धुंध

माउंट आबू में नक्की झील पर छायी धुंध

सबगुरु न्यूज- माउंट आबू। राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच माउंट आबू अभी भी राहत बरसा रहा है।
दक्षिण पश्चिम मानसून के केरल को दस्तक देने के बाद शुक्रवार को एकदम यहाँ के मौसम में बदलाव है। धुंध के बीच खुशनुमा मौसम का पर्यटक रहत महसूस का रहे हैं। सूरत, अहमदाबाद, राजस्थान और देश भर से आये पर्यटक यहाँ मैदानी इलाकों की गर्मी से राहत पा रहे हैं। यहाँ का तापमान शुक्रवार को 26 डिग्री रहा। इधर, सिरोही में रातभर उमस ने परेशान किया तो सवेरे आसमान पर बादल छाये रहे। इससे जिले में मानसून पूर्व बारिश के आसार नजर आने लगे हैं।