Home Sirohi Aburoad सिरोही में भाजयुमो ने भी निकाली तिरंगा यात्रा

सिरोही में भाजयुमो ने भी निकाली तिरंगा यात्रा

0
सिरोही में भाजयुमो ने भी निकाली तिरंगा यात्रा
bjym tiranga railly in sirohi
bjym tiranga railly in sirohi

सबगुरु न्यूज-सिरोही। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शनिवार को जिले भर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

जिला मीडिया संयोजक मनीष राजपुरोहित ने बताया कि युवा मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री अगस्त क्रांति के तहत जिलाध्यक्ष हेमन्त पुरोहित के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा को जालोर सिरोही सांसद देवजी भाई पटेल ने हरी झंडी दिखाकर मण्ड़ार से सवेरे 10 बजे रवाना किया।

तिरंगा यात्रा मण्डार से रेवदर, करोटी, अनादरा, कृष्णगंज होते हुए रामझरोखा सिरोही पहुंची।रामझरोखा से सभी 17 मण्डलों के समस्त कार्यकर्ता वाहन रैली में सम्मिलित होते हुए सिरोही के मुख्य मार्गों से होते हुए सभा स्थल पनिहारी गार्डन पहुंची।

जालोर सिरोही सांसद देवजी भाई पटेल ने तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम के दौरान गोपालन मंत्री ओटारामजी देवासी ने तिरंगा यात्रा में अनुशासन के लिए जिलाध्यक्ष की सराहना की।

कार्यक्रम में पधारे प्रदेश मंत्री दिव्यांशुसिंह राव ने युवा मोर्चा की सराहना करते हुए कहा कि इसी तरह आगामी समस्त प्रकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं।

भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता व सिरोही जिला प्रभारी लक्ष्मणसिंह झाला ने युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन की बधाई देते हुए इसी प्रकार सभी आगामी कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाने का आग्रह किया। भाजयूमो जिलाध्यक्ष हेमन्त पुरोहित ने सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

तिरंगा यात्रा के दौरान सांसद पटेल, गोपालन मंत्री देवासी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भण्ड़ारी, पशुपालन प्रकोष्ठ उपराज्यमंत्री भूपेन्द्र देवासी, उपजिलाप्रमुख कानाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी, विधायक जगसीराम कोली, पंचायत समिति सिरोही प्रधान प्रज्ञा कुंवर, कालन्द्री मण्डल अध्यक्ष नेनसिंह राजपुरोहित, किसान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणपतसिंह साथ ही भाजपा तथा भाजयुमो के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।