Home India मप्र में शीतलहर के आसार

मप्र में शीतलहर के आसार

0
मप्र में शीतलहर के आसार
मप्र में शीतलहर के आसार

 

मप्र में शीतलहर के आसार
मप्र में शीतलहर के आसार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार सुबह से चल रही हवाओं से ठंड का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में आागामी 24 घंटों में शीतलहर की संभावना जताई है।

राज्य में रविवार की सुबह मौसम साफ और धूप खिली है लेकिन ठंड सता रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर व हिमाचल में हुई बर्फबारी का असर राज्य में बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में भी गिरावट आई है। ग्वालियर सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान 4़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में ग्वालियर संभाग के विभिन्न स्थानों पर शीतलहर का अनुमान जताया है।

राज्य में कश्मीर की बर्फबारी ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट ला दी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13़ 4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 4़ 2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23़ 8 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 22़ 4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।