Home Headlines सिरोही-जालोर में अंतराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण पर विचार

सिरोही-जालोर में अंतराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण पर विचार

0
सिरोही-जालोर में अंतराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण पर विचार
union sports minister vijay goel
union sports minister vijay goel
union sports minister vijay goel

जयपुर। जालोर-सिरोही जिले में अंतराष्ट्रीय स्तर का अत्याधुनिक स्टेडियम बनाने पर विचार किया जाएगा। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री विजय गोयल ने सोमवार को जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल को यह आश्वासन दिया।

पटेल ने गोयल से भेंट कर सिरोही या जालोर जिला मुख्यालय पर खेलो इंडिया अभियान के तहत अत्याधुनिक स्टेडियम बनाने एवं खेल विकास को बढ़ावा देने के बारे में विस्तृत चर्चा की।

सांसद पटेल ने बताया कि जालोर और सिरोही जिले में खिलाड़ियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। जिला केन्द्र पर सुविधा युक्त स्टेडियम न होने से खेल प्रतिभाओं को समुचित मौका नही मिल पाता है।

यहां के खिलाड़ियों को सही प्रशिक्षण और मूलभूत सुविधा मिले तो ये अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने मे पूर्णत समर्थ है।

इस पर गोयल ने आश्वस्त किया कि सिरोही या जालोर जिला केन्द्र पर अत्याधुनिक स्टेडियम बनाने पर विचार किया जाएगा।