Home Breaking IPL टीम के मालिक से धोनी ने किया ”हिसाब” पूरा, साक्षी ने भी दिखाए तेवर

IPL टीम के मालिक से धोनी ने किया ”हिसाब” पूरा, साक्षी ने भी दिखाए तेवर

0
IPL टीम के मालिक से धोनी ने किया ”हिसाब” पूरा, साक्षी ने भी दिखाए तेवर
MS DHONI
MS DHONI
MS DHONI

नई दिल्ली। क्रिकेट की 22 गज की पिच पर आपने भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी को तो कई बार विपक्षी टीम को जवाब देते हुए देखा होगा, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के मालिक संजीव गोयनका के भाई हर्ष गोयनका को जिस अंदाज में जवाब दिया है, वो बेहद ही हैरान करने वाला है।

दरअसल, पिछले दिनों राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के मालिक संजीव गोयनका के भाई हर्ष गोयनका ने पिछली सीजन के कप्तान एमएस धोनी पर तीखे और करारे कमेंट किए थे। इतना ही नहीं उन्होंने नवनियुक्त कप्तान स्टीवन स्मिथ की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि एमएस धोनी के स्थान पर स्टीवन स्मिथ को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स टीम का कप्तान बनाने का फैसला सही था। हर्ष का यह ट्वीट धोनी के फैंस को नागवार गुजरी थी और लोगों ने उनकी जमकर खिंचाई की थी। इसके बाद हर्ष को यह ट्वीट डिलीट करनी पड़ी थी।

हालाकि धोनी के फैंस के निशाने पर आने के बावजूद हर्ष सुधरे नहीं और फिर पूर्व भारतीय कप्तान धोनी को निशाने लेते पर ट्वीट किया, ”आरपीएस की अभी तक की बल्लेबाजी के आंकड़ें- मनोज तिवारी, अजिंक्य रहाणे, डेन क्रिस्टियन की सर्वश्रेष्ठ स्ट्राबइक रेट हैं।”

इस ट्वीट के साथ हर्ष ने एक फोटो भी ट्वीट की। इसमें IPL-10 के पिछले दो मैचों में धोनी का स्ट्राइक रेट सबसे खराब दिखाया गया। इस ट्वीट के बाद हर्ष एक बार फिर धोनी के निशाने पर आ गए। लगातार दो बार हर्ष की ओर से आलोचना किए जाने के बाद धोनी ने उन्हें जिस अंदाज में दिया, उससे विरोधियों के भी होश उड़ गए होंगे।

जी हां, धोनी ने भी सोशल साइट्स का सहारा लेते हुए अपनी टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की हार पर जश्न मनाते वीडियो साझा किया। इस वीडियो में धोनी अपनी टीम की ड्रेस पहनी हैं। धोनी के डांस पर पीछे खड़े बेन स्टोक्स भी उनके ताल में ताल मिलाने की कोशिश कर रहे हैं। पंजाब से पुणे को मिली छह रनों की हार के बाद कप्तान धोनी का इसे हर्ष गोयनका को जवाब के तौर पर माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर इंस्टाग्राम पर धोनी के इस वीडियो को 8 लाख से अधिक लोगों ने देका और 4 हजार से अधिक लोगों ने कमेंट किया है।

धोनी की पत्नी का हर्ष को जवाबः

दो बार एमएस धोनी की आलोचना के बाद साक्षी ने हर्ष को निशाने पर लिया है। साक्षी ने दो साल का प्रतिबंध झेल रही चेन्नई सुपरकिंग्स की ड्रेस पहने हुए तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर को साक्षी की ओर से हर्ष गोयनका को जबाव के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि एक कार्यक्रम में चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने कहा था कि उनकी टीम जब आईपीएल में वापसी करेगी तो वो धोनी को ही टीम की कमान सौंपना चाहेंगे। धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो बार (2010 और 2011) में दो बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है।