Home Sports Cricket दुनिया के सबसे अमीर 100 खिलाड़ियों में धोनी 23वें स्थान पर

दुनिया के सबसे अमीर 100 खिलाड़ियों में धोनी 23वें स्थान पर

0
दुनिया के सबसे अमीर 100 खिलाड़ियों में धोनी 23वें स्थान पर
ms dhoni lone indian in forbes list of world's 100 richest athletes
ms dhoni lone indian in forbes list of world’s 100 richest athletes

नई दिल्ली। भारतीय एकदिवसीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फोर्ब्स मैगजीन की दुनिया के सबसे अमीर 100 खिलाड़ियों की सूची में 23वें स्थान पर हैं।

पिछले साल उनकी रैंकिंग 22वीं थी। इस साल धोनी की कुल कमाई तीन करोड़़ 10 लाख डॉलर रही जिसमें 40 लाख डॉलर खेलने की एवज में मिले पुरस्कार और पारिश्रमिक है जबकि दो करोड़़ 70 लाख डॉलर विज्ञापनों से होने वाली कमाई है।


पिछले साल के आखिर में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके 33 बरस के धोनी एकदिवसीय और टी20 टीम के कप्तान हैं। फोर्ब्स ने कहा, ‘‘वह भारत को विश्व कप 2015 के सेमीफाइनल तक ले गए जहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया ने हराया।

इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में रिकॉर्ड छठी बार फाइनल में पहुंची।’’ वह ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी‘फिल्म के सह निर्माता भी है जिससे उनकी झोली में करीब 30 लाख डॉलर आये हैं।


वहीं, अमेरिकी मुक्केबाज फ्लायड मेवेदर शीर्ष पर हैं और इस सूची में गोल्फर टाइगर वुड्स, टेनिस स्टार रोजर फेडरर और फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के भी नाम हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here