Home Entertainment Bollywood धोनी की फिल्म ‘M.S. DHONI’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई सेंचुरी

धोनी की फिल्म ‘M.S. DHONI’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई सेंचुरी

0
धोनी की फिल्म ‘M.S. DHONI’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई सेंचुरी
ms dhoni the untold story enter in 100 crore box office club
ms dhoni the untold story enter in 100 crore box office club
ms dhoni the untold story enter in 100 crore box office club

मुंबई। मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एमएसधोनी द अनटोलड स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म निर्माताओं ने बताया कि फिल्म ने 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है और फिल्म की कुल कमाई अभी तक 103.4 करोड़ हुई है। फिल्म में धोनी की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत ने निभाई है।

फोक्स स्टार स्टूडियो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह ने कहा कि एमएस धोनी की बायोपिक को मिल रहे प्यार के लिए हम बेहद आभारी हैं। भारत में नेट बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आकंड़ा पार करना, भारत के सबसे सफल कप्तान को उसकी मातृभूमि से मिले प्यार का ही नतीजा है।

उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए एक बेहद खास फिल्म है और हम फिल्म के लिए काम करने वाले सभी लोगों…और इसे एक सफल कहानी बनाने के लिए दर्शकों का धन्यवाद करते हैं। निर्देशक नीरज पांडे की यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हुई थी।

फिल्म में कियारा आडवाणी, दिशा पटानी, अनुपम खेर और भूमिका चावला भी हैं। फॉक्स स्टार स्टूडियो और अरूण पांडे द्वारा निर्मित यह फिल्म भारत में 4,500 से अधिक स्क्रीनों पर रिलीज की गई थी।