Home Breaking मुंबई भगदड़ : राज ठाकरे की चेतावनी, मुंबई में नहीं चलने देंगे बुलेट ट्रेन

मुंबई भगदड़ : राज ठाकरे की चेतावनी, मुंबई में नहीं चलने देंगे बुलेट ट्रेन

0
मुंबई भगदड़ : राज ठाकरे की चेतावनी, मुंबई में नहीं चलने देंगे बुलेट ट्रेन
Mumbai stampede: Raj Thackeray threatens Modis bullet train dream, says will stall project
Mumbai stampede: Raj Thackeray threatens Modis bullet train dream, says will stall project
Mumbai stampede: Raj Thackeray threatens Modis bullet train dream, says will stall project

मुंबई। मुंबई के एलफिंस्टन स्टेशन ओवर ब्रिज पर भगदड़ को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मोदी सरकार पर निशाना साधाते हुए चेतावनी दी कि अगर रेलवे ने यहां बुनियादी ढांचे में सुधार नहीं किया, तो वह मुंबई में बुलेट ट्रेन का काम शुरू नहीं होने देंगे। भगदड के दौरान 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

दशहरा की बधाई देते हुए राज ठाकरे ने कहा कि इतना बड़ा त्यौहार है, लेकिन हम टीवी और अखबारों में क्या देख पढ़ रहे हैं. यह बहुत ही दुखद है। लोगों ने मुझसे घटनास्थल पर जाने को कहा, लेकिन मैं नहीं गया। इससे राहत और बचाव कार्य प्रभावित होता। डॉक्टर, पुलिस और फायर ब्रिगेड अपना काम कर रही है और नेता लोग मीडिया को बाइट दे रहे हैं, इसीलिए मैं घटनास्थल पर नहीं गया।

गुजरात में बुलेट ट्रेन चलाएं, यहां नहीं

उन्होंने कहा कि अगर मोदी बुलेट ट्रेन चलाना चाहते हैं तो गुजरात में चलाएं मुंबई में नहीं। अगर वे लोग फोर्स का इस्तेमाल करेंगे तो हमें सोचना पड़ेगा कि क्या करना है। पांच अक्टूबर को हम अपने अंदाज में चर्चगेट पर रेलवे अधिकारियों से पूछेंगे। रेलवे अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं है।

मनसे नेता ने कहा कि रेलवे बारिश को दोष दे रही है। क्या मुंबई में पहली बार बारिश हुई है. बुलेट ट्रेन की एक ईट भी मुंबई में नहीं रखने देंगे। ठाकरे ने कहा कि मैंने भी लोकल ट्रेन में सफर किया है। स्टेशनों पर बहुत कम जगह है. रेहड़ी और खोमचे वालों को चेताते हुए उन्होंने जगह खाली करने कहा और ऐसा न करने पर अपने तरीके से उन्हें हटाने की बात कही।

हर साल रेल हादसे में मरते हैं 15000 लोग

ठाकरे ने कहा कि हर साल 15000 लोग रेल हादसे में मरते हैं और इनमें 6 हजार मुंबई में मरते हैं। कांग्रेस जाती है, बीजेपी आती है पर कुछ भी नहीं बदलता। बाहरी लोगों को निशाने पर लेते हुए राज ठाकरे ने कहा कि जब बाहरी लोगों का आना नहीं रुकता है, शहर ऐसे ही कांपता रहेगा। हर रोज हजारों लोग मुंबई आते हैं और सब बाहरी होते हैं। लोगों को समझना होगा कि सिर्फ सरकार बदलने से कुछ नहीं होता।

रेलवे हादसे ही काफी है, आतंकियों की क्या जरूरत

मनसे नेता ठाकरे ने कहा कि मेट्रो इस शहर एक और बोझ है। हमारे देश को आतंकियों की जरूरत नहीं है। चाहे वो चीन हो या पाकिस्तान, हमारे लोग इस तरह के हादसों में मरते रहेंगे। इस सरकार रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया, नाम बदलने से क्या होगा।

बढ़िया काम कर रहे थे सुरेश प्रभु

रेलमंत्री पर निशाना साधते हुए राज ठाकरे ने कहा कि पीयूष गोयल किसी काम के नहीं हैं। मुझे रेलवे अधिकारियों से बात करनी होगी। मंत्री बदल जाते हैं, बुलेट ट्रेन के लिए सुरेश प्रभु को बदल दिया गया। प्रभु बढ़िया काम कर रहे थे। रेलवे स्टेशनों का नाम बदलेंगे तो क्या होगा। अगर वे एक स्टेशन का नाम राम मंदिर रख देंगे, तो क्या राम मंदिर बन जाएगा।

शिवसेना और बीजेपी के गठबंधन पर राज ठाकरे ने कहा कि सब राजनीति है। शिवसेना बीजेपी के साथ क्यों है, क्योंकि वे सब एक हैं और एक जैसे हैं। बीजेपी जब सरकार में होती है, तो चुप रहती है, विपक्ष में होती है तो प्रदर्शन करती है।

5 अक्टूबर को निकलेगा मनसे का मोर्चा

राज ठाकरे ने कहा कि पांच अक्टूबर को चर्च गेट से हम मोर्चा निकालेंगे। मैं खुद इस मोर्चा में शामिल रहूंगा। मुंबई के सभी रेलवे स्टेशनों की हम जानकारी लेंगे और रेलवे ऑफिसों में जाएंगे। लोग आगे आएंगे और मोर्चा के लिए आएंगे। अगर मुंबई में हालात नहीं सुधरते हैं, तो बुलेट ट्रेन को कोई भी काम मुंबई में नहीं होगा।