Home Entertainment धूमधाम से मनेगी बेगम अख्तर की जन्मशती

धूमधाम से मनेगी बेगम अख्तर की जन्मशती

0
begum akhtar
music festival to celebrate 100 years of begum akhtar

नई दिल्ली। केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद नाईक महान गजल गायिका बेगम अख्तर की जन्मशती समारोह का सोमवार को उदघाटन करेंगे। सात अक्तूबर 1914 को उत्तरप्रदेश के फैजाबाद जिले में जन्मी इस महान गायिका की जन्मशती मनाने के लिए केन्द्र सरकार ने एक राष्ट्रीय समिति गठित की है। नाईक इस समिति के अध्यक्ष हैं।…

संस्कृति मंत्रालय ने बेगम की जन्मशती मनाने के लिए 205 करोड़ रूपए का बजट आवंटित किया है। राजधानी के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले बेगम जन्मशती समारोह में इस महान गायिका की स्मृति में उनकी गजलें भी गायीं जाएंगी और उन पर बनी एक डाक्यूमेंटरी फिल्म भी दिखाई जाएगी। बेगम अख्तर की स्मृति में उनकी प्रसिद्ध शिष्या एवं गायिका रीता गांगुली ने भी राजधानी में छह और सात अक्तूबर को दो दिन का समारोह जमाले बेगम आयोजित किया है।

समारोह में छह अक्तूबर को रीता गांगुली प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास, तलत अजीज, अनूप जलोटा, चंदन दास और पीनाज मसानी बेगम अख्तर की गजलों को गाएंगे। सात अक्तूबर को अमजद इस्लाम, शीनकाफ निजाम, राजेश रेड्डी अपनी गजलें सुनाएंगे।

गांगुली के अनुसार बेगम अख्तर अकादमी की ओर से पंकज उधास तथा अमजद इस्लाम को सम्मानित भी किया जाएगा। गांगुली ने बेगम के जीवन पर प्रसिद्ध फिल्म निर्माता केतन मेहता तथा मशहूर संगीतकार एआर रहमान के साथ मिलकर एक फिल्म भी बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए अभिनेत्री की तलाश की जा रही है। जैकी श्राफ को अभिनेता बनाया गया है।

बेगम की स्मृति में फैजाबाद, कोलकाता तथा लखनऊ में भी सड़कों का नामकरण किया जाएगा। इसके अलावा फैजाबाद में उनके आवास को एक संग्रहालय में भी परिवर्तित किया जाएगा। गांगुली तथा बेगम अख्तर की दूसरी शिष्या शांति हीरानंद 10 तथा 11 अक्टूबर को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद द्वारा आयोजित बेगम स्मृति संगीत संध्या में भी बेगम की गजलों की प्रस्तुति करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here