Home Breaking मणिपुर में एन बिरेन सिंह चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

मणिपुर में एन बिरेन सिंह चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

0
मणिपुर में एन बिरेन सिंह चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता
N Biren Singh elected as BJP Legislature Party leader amid power struggle in Manipur
N Biren Singh elected as BJP Legislature Party leader amid power struggle in Manipur
N Biren Singh elected as BJP Legislature Party leader amid power struggle in Manipur

इंफाल। मणिपुर की राजनीति में भारी उठापटक के बाद भाजपा की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर व विनय सहस्रबुद्धे की मौजूदगी में राजधानी इंफाल के होटल क्लासिक ग्रैंड में भाजपा विधायक दल की सोमवार को दोपहर बाद हुई बैठक में एन बिरेन सिंह को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

विधायकों द्वारा नेता चुने जाने के बाद भाजपा की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की मंजूरी के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी अपनी रजामंदी दे दी। इसके बाद एन बिरेन सिंह का नाम औपचारिक रूप से भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री के रूप में घोषित किया गया।

केंद्रीय पर्यवेक्षक व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विधायक दल की बैठक में एन बिरेन सिंह के नाम का प्रस्ताव विश्वजीत सिंह ने रखा जिसका समर्थन डा. राधेश्याम सिंह, मिसेज नेप्चा किनेन और हांग्चेन वाल्गे ने किया।

इस तरह से विरेन सिंह को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। पीयूष गोयल ने कहा कि भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है। उन्होंने बताया कि भाजपा के 21, एनपीएफ के 4, एनपीपी के 4, एलजीपी के एक विधायकों के साथ ही उन्होंने और विधायकों का समर्थन होने का दावा किया।

उन्होंने कहा कि एन बिरेन सिंह जल्द ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। अब गेंद पूरी तरह से राज्यपाल के पाले में पहुंच गई है क्योंकि कांग्रेस पार्टी के विधायक दल के नेता व मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह ने भी सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

कांग्रेस 28 सीट जीतकर भी सत्ता से बाहर, कांग्रेस को छोड़ रहे उसके विधायक