Home Rajasthan Jaipur भाजपा कार्यालय को मिला नगर निगम का नोटिस

भाजपा कार्यालय को मिला नगर निगम का नोटिस

0
भाजपा कार्यालय को मिला नगर निगम का नोटिस
BJP-Rajasthan-Office
BJP-Rajasthan-Office
BJP-Rajasthan-Office

जयपुर। नगर निगम के यूडी टैक्स के बकाएदारों की सूची में प्रदेश का भाजपा कार्यालय भी शामिल है। प्रदेश भाजपा कार्यालय पर 7 लाख 93 हजार का टैक्स बकाया है।

नगर निगम ने भाजपा को नोटिस जारी करके उनके कार्यालय का बकाया 7 लाख 93 हजार रुपये का बकाया होने का नोटिस जारी किया गया है। भाजपा से इसका जवाब मांगा गया है। बीजेपी मुख्यालय भवन पर सरकार का मालिकाना हक है। राजनीतिक दल कार्यालय के लिए बीजेपी को अलॉट किया हुआ है।
इस संबंध में  प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा ने कहा कि वह इसके संबंध में नियमों की जानकारी ले रहे हैं। इसके बाद निगम को जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि बकाया कर  के भुगतान की जिम्मेदारी बनेगी तो वह इसे चुकाएंगे। नियमानुसार जिम्मेदारी नहीं होगी तो इसका लिखित जवाब नगर निगम को दिया जाएगा।