Home Breaking पहले झूठे अफेयर की चर्चा, अब रियल शादी कर रहें Tv एक्टर नमन शॉ

पहले झूठे अफेयर की चर्चा, अब रियल शादी कर रहें Tv एक्टर नमन शॉ

0
पहले झूठे अफेयर की चर्चा, अब रियल शादी कर रहें Tv एक्टर नमन शॉ

 

टीवी के मशहूर एक्टर नमन शॉ ने अपनी फीमेल फैंस का दिल तोड़ते हुए इस साल शादी के बंधन में बंधने का फैसला ले लिया हैं। जी हां नमन अपनी गर्लफ्रेंड नेहा मिश्रा से नवंबर में शादी करेंगे।

4 जून को दोनों का रोका हुआ था और 23 नवंबर को कोलकाता में शादी का समारोह रखा गया है। नमन ने बताया कि हम मेरे टीवी शो के सेट पर मिले थे। नेहा ने उसमें कैमियो किया था। तभी हमारी दोस्ती हो गई और इन आठ सालों में हम पक्के दोस्त बन गए हैं। 4 महीने पहले मुझे एहसास हुआ कि मैं नेहा के बिना नहीं रह सकता हूं।

नमन ने आगे कहा कि तभी उन्होंने नेहा को प्रपोज किया। नमन के माता-पिता भी इस रिश्ते से काफी खुश हैं और नेहा को उनके लिए परफेक्ट मानते हैं। नमन इससे पहले टीवी एक्ट्रेस मेघना गुप्ता को डेट कर चुके हैं।

नमन और मेघना ने साथ में नच बलिए में भी पार्ट लिया था जिसमें दोनों रनर-अप रहे थे। शो के खत्म होने के बाद दोनों का ब्रेक-अफ हो गया था जिसके बाद दोनों पर आरोप लगे थे कि इन्होंने सिर्फ रियलिटी शो का पार्ट बनने के लिए झूठे रिलेशनशिप का ढोंग रचा।

नमन ने कई टीवी सीरियलों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज’ से की थी। इसके बाद वो ‘कसम से’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कस्तूरी’ और ‘रक्त संबंध’ जैसे कई सीरियल्स में नजर आए। हाल ही में दर्शकों ने उन्हें जीटीवी के ‘टशन-ए-इश्क’ में कुंज मनोहर सरना के रोल में देखा था।