Home Astrology 100 साल में पहली बार नवग्रह बदलेंगे स्थान, नया साल होगा शुभ

100 साल में पहली बार नवग्रह बदलेंगे स्थान, नया साल होगा शुभ

0
100 साल में पहली बार नवग्रह बदलेंगे स्थान, नया साल होगा शुभ
Navagraha change location first time over a century, auspicious new year
Navagraha change location first time over a century, auspicious new year
Navagraha change location first time over a century, auspicious new year

भोपाल। सौ साल में पहली बार एक साथ नवग्रह अपना स्थान (राशि) एक साथ बदलेंगे। सामान्य वर्षों में सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, शुक्र अपनी राशि परिवर्तित करते हैं, लेकिन शनि, बृहस्पति, राहु और केतु हर वर्ष अपना स्थान परिवर्तन नहीं करते।

2017 में 9 ग्रह अपना स्थान परिवर्तित करेंगे। वहीं 2017 नया साल रविवार को शुरू हो रहा है। रविवार के गुरु सूर्यदेव हैं, इसलिए 2017 सूर्यदेव के प्रभाव में रहेगा।

नया साल 2017 आने को है। लोग नए साल को लेकर काफी उत्सुक हैं। कुछ लोग नए साल को अनोखे अंदाज में मनाने के लिए प्लानिंग भी कर रहे हैं। वहीं ज्योतिषीय गणनाओं के साथ 2017 का वर्ष काफी शुभकारी माना जा रहा है।

नए साल की शुरुआत रविवार को हो रही है। रविवार के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस तरह 2017 में सूर्यदेव का प्रभाव रहेगा। इस प्रकार 2017 के अधिपति ग्रह सूर्यदेव रहेंगे।

शताब्दी में पहली बार नवग्रह 2017 में अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। इसके पहले 19वीं शताब्दी में ऐसी घटना हुई थी। सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध और शुक्र हर वर्ष अपनी राशि परिवर्तित करते हैं, परंतु शनि, बृहस्पति, राहु और केतु हर वर्ष अपनी राशि परिवर्तित नहीं करते हैं।

शनि अपनी राशि ढाई वर्ष में, बृहस्पति 13 महीने में, राहु और केतु 18 महीने में अपनी राशि परिवर्तित करते हैं। इस तरह सन् 2000 के बाद अलग-अलग वर्षों में शनि, बृहस्पति, राहु और केतु अपनी राशि का परिवर्तन कर चुके हैं।

लेकिन शताब्दी में पहली बार नवग्रह अपनी राशि एक ही वर्ष में बदल रहे हैं। ये त्योहार भी आएंगे रविवार को नए साल 2017 में अनेक त्योहार रविवार को ही पड़ेंगे। जिससे त्योहारों की कई छुट्टियां कम हो जाएंगी।

इसमें पुत्रदा एकादशी, मकर संक्रांति, महावीर जयंती, गंगा दशहरा, जगन्नाथ रथयात्रा, भड़ली नवमी, गुरु पूर्णिमा, हरियाली अमावस्या, हरछठ, करवा चौथ, आंवला नवमी जैसे पर्व रविवार को पड़ रहे हैं।

बृहस्पति 12 सितम्बर को कन्या राशि का परित्याग कर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। शनि देव 25 अक्टूबर को वृश्चिक राशि का त्याग कर धनु-राशि में जाएंगे। वहीं राहु 17 अगस्त को सिंह राशि का त्याग कर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

वहीं केतु भी 17 अगस्त को कुंभ राशि का त्याग कर मकर राशि में जाएंगे। नया साल 2017 रविवार से ही प्रारंभ होगा। रविवार के स्वामी सूर्यदेव हैं।

इस तरह 2017 में सूर्यदेव का प्रभाव रहेगा। इस प्रकार 2017 के अधिपति ग्रह सूर्यदेव रहेंगे। इसके अलावा जनवरी 2017 में पांच रविवार पड़ रहे हैं।