Home Rajasthan Ajmer अजमेर : राष्ट्र रक्षा यज्ञ में पांच सौ जोड़ों ने दी आहुति

अजमेर : राष्ट्र रक्षा यज्ञ में पांच सौ जोड़ों ने दी आहुति

0
अजमेर : राष्ट्र रक्षा यज्ञ में पांच सौ जोड़ों ने दी आहुति
navsamvatser celebration ceremony 2017 in ajmer
navsamvatser celebration ceremony 2017 in ajmer
navsamvatser celebration ceremony 2017 in ajmer

अजमेर। नवसंवत्सर समारोह समिति अजमेर व सेवा भारती अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में 51 कुंडीय राष्ट्र रक्षा यज्ञ, गायत्री परिवार अजमेर के सहयोग से स्थानीय आजाद पार्क में संपन्न हुआ।

इस दौरान एक संगत, एक पंगत का आयोजन भी किया गया। इसमें हजारों लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय नववर्ष के स्वागत, राष्ट्र रक्षा के संकल्प एवं सर्व समाज को साथ लिए आगे बढ़ते जाना है।

निरंजन शर्मा ने बताया कि 51 कुण्डीय राष्ट्र रक्षा यज्ञ गायत्री परिवार द्वारा संपन्न कार्य गया जिसमें विभिन्न समाजों के करीब 500 जोड़ों द्वारा यज्ञ में सामूहिक आहुति दी गई। कार्यक्रम का दृश्य बहुत ही सुंदर था जिसमें अजमेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों की सामान्य बस्ती व वंचित क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों से स्त्री पुरूषों ने हिस्सा लिया।

navsamvatser celebration ceremony 2017 in ajmer
navsamvatser celebration ceremony 2017 in ajmer

नवसंवत्सर समारोह समिति के अध्यक्ष सुनील दत्त जैन ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताया कि ना हिन्दू पतितो भवेत् अर्थात हिन्दू कभी भी पतित नहीं हो सकता। उन्होंने वर्तमान समय में पूरे देश में घट रही विभिन्न घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अब हिन्दू समाज जाग रहा है तथा अब देश व समाज को तोडने वाली ताकतें सफल नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज मिलजुल कर इन विघटनकारी शक्तियों को परास्त कर सकता है , जिसमें मातृ शक्ति की भी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है, इसीलिए इस तरह के आयोजन समय की मांग है, जिससे सर्व समाज एक जाजम पर आ सके व सामाजिक समरसता का वातावरण पुरे देश में नज़र आए।

उन्होंने हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय में हुई घटनाओं का भी जिक्र किया व देश विरोधी ताकतों को आड़े हाथों लिया। अंत में भोजन प्रसादी के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें सभी समाजों के बंधुओं, माता बहिनों ने एक ही जाजम पर बैठ कर भोजन किया व सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदहारण प्रस्तुत किया।

navsamvatser celebration ceremony 2017 in ajmer
navsamvatser celebration ceremony 2017 in ajmer

भोजन परोसने का काम भी सर्व समाज के बंधुओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नवसंवत्सर समारोह समिति, अजमेर व सेवा भारती, अजमेर के सभी कार्यकर्ताओं साथ ही समाज के अन्य प्रमुख व गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भी सहयोग किया गया।

विक्रम मेला और वाहन रैली 27 मार्च को
नव संवत्सर समारोह समिति के प्रवक्ता निरंजन शर्मा ने बताया कि 27 मार्च को सायं 6 बजे से विक्रम मेले का आयोजन किया गया है। यह मेला रीजनल कॉलेज के निकट बनी चौपाटी पर होगा। नगर निगम की ओर से आयोजित इस मेले में आनासागर में दीप यज्ञ होगा। 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया जाएगा। मेले के दौरान शानदार आतिशबाजी भी होगी।
इससे पहले भाजयुमो विद्यार्थी परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों से एक वाहन रैली निकाली जाएगी। यह रैली सायं 5ः30 बजे आजाद पार्क से शुरू होकर मेला स्थल रीजनल कॉलेज चौपाटी पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि शाम को ही 68 सेवा बस्तियों के मंदिरों पर महाआरती होगी। दीप प्रज्ज्वलन, रंगोली और आतिशबाजी के कार्यक्रम भी रखे गए हैं।