Home Gujarat Ahmedabad आज पीएम मोदी नवसारी में, नजर विश्व रिकार्ड पर

आज पीएम मोदी नवसारी में, नजर विश्व रिकार्ड पर

0
आज पीएम मोदी नवसारी में, नजर विश्व रिकार्ड पर
Navsari eye on world record on Prime Minister narendra modi's birthday
Navsari eye on world record on Prime Minister narendra modi's birthday
Navsari eye on world record on Prime Minister narendra modi’s birthday

सूरत/नवसारी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार शाम अपने जन्मदिन पर नवसारी के तिघरा जकातनाका पेट्रोल पंप के पीछे ग्राउंड पर आयोजित दिव्यांग सहायता समारोह में शिरकत करेंगे।

प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामना बधिर कोकलेव प्लांट सर्जरी के बाद बोलने वाले बच्चे देंगे। आयोजन में यह महत्वपूर्ण होगा जिसमें तीन विश्व रिकार्ड बनने की संभावना जताई जा रही है। एक दिन पूर्व शुक्रवार को गिनिज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड और लि?बा बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड की टीम नवसारी पहुंच चुकी है।

प्रधानमंत्री मोदी जन्मदिन पर शनिवार को गांधीनगर के साथ नवसारी आएंगे। नवसारी में वह दिव्यांगों को साधन-सामग्री वितरित करेंगे। इस दौरान तीन विश्व रिकार्ड बनने की भी संभावना है।

एक दिन पूर्व शनिवार को एक हजार दिव्यांग बच्चों ने सभा स्थल पर ऑयल लैंप प्रज्जवलित किया। यह रिकार्ड हुआ या नहीं इसकी घोषणा बाद में होगी।

प्रधानमंत्री के शनिवार को नवसारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले दिन के एक बजे एक हजार व्हील चेयर जो एक ही डिजाइन और लोगों के साथ होंगे, इस पर एक हजार दिव्यांग बच्चे बैठेंगे।

इस तरह का पिछला रिकार्ड यूएस में हुआ था जब 2010 में 346 दिव्यांग इस तरह बैठे थे। लाइव रिकार्ड में प्रधानमंत्री की ओर से दिव्यांगों को साधन सहायता बांटने को शामिल किया जाएगा। इसमें वह एक साथ 11 हजार से अधिक

दिव्यांगों के बीच 17 हजार साधन

सहायता वितरित करेंगे। एक हजार मूक-बधिरों को डिजिटल हियरिंग एड वितरित की जाएगी। इससे पूर्व यह रिकार्ड आस्ट्रेलिया में बनाया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी के लिए बनाया जाएगा दुनिया का सबसे बड़ा केक

सूरत। शहर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस बड़ा केक काटकर मनाया जाएगा। यह केक दुनिया का सबसे बड़ा केक होगा। सूरत वाले इस केक को बनाकर पोलेन्ड वालों के रिकोर्ड को तोडऩे का प्रसाय करेंगे।

शहर में शक्ति फाउन्डेशन, अतुल बेकरी और गिटारमोक मिलकर प्रधान मंत्री मोदी के जन्म दिवस पर सबसे बड़ा केक बनाने वाले है। यह केक करिब 12 फीट उंचा होगा, जिसका वजन करिब ढाई से तीन टन होगा। इसे 20 सेफ मिलकर बनाएंगे।

इस बर्थ डे केक का फेलवर चोको बैरी रखा गया है। इसमें से करिब 10 हजार से अधिक केक पीस कटेंगे। इसे बनाने में 6 लाख से अधिक की लागत लगेगी। इससे पहले पोलेन्ड में वर्ष 2011 में 5 फीट उंचा और 720.8 किलोग्राम का केक काटा गया था। गिनज बुक में इसे दुनिया का सबसे बड़ा केक होने का स्थान मिला था।

सूरत में मोदी के जन्मदिवस पर पोलेन्ड के रिकोर्ड को तोडऩे का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए गिनज बुक से रिकोर्ड में स्थान पाने के लिए सारे नियमों का पालन किया जा रहा है।

दिव्यांग बच्चीयां काटेगी केक

पीएम के लिए बनाया जा रहा है यह केक दिव्यांग और आदिवासी विस्तार की बच्चियां मिलकर काटेगी। साथ ही शहर के विभिन्न संस्थानों के बच्चों को इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में 3 हजार से अधिक बच्चे एकत्रित होकर पीएम का जन्म दिवस मनाएगे।

एक साथ बजेंगे हजारों गिटार

इस कार्यक्रम में गिटारमोक भी सहयोग दे रहा है। इस संस्था के 1000 से अधिक गिटारिस्ट मिलकर बर्थ-डे ट्यून बजाकर पीएम को जन्म दिवस की शुभकामना देंगे, इस ट्यून के साथ बच्चे मिलकर केट काटेंगे। गिटारमोक की ओर से बच्चों को गिटार भेंट की जाएगी, साथ ही उन्हें नि:शुल्क गिटार सीखाने की सेवा दी जाएगी।