Home Entertainment Bollywood अपने आप को स्ट्रगलर मानती हैं नेहा धूपिया

अपने आप को स्ट्रगलर मानती हैं नेहा धूपिया

0
अपने आप को स्ट्रगलर मानती हैं नेहा धूपिया

Neha Dhupia

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया खुद को स्ट्रगलर मानती है। नेहा धूपिया का कहना है कि वह हमेशा से ‘स्ट्रगलर’ रही है। नेहा को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए एक दशक से अधिक समय हो गया है।

नेहा धूपिया ने कहा मैं अपने काम से बहुत संतुष्ट हूं। मैं ऐसे लोगों में से हूं जो किसी बात पर पछताते नहीं हैं। मैंने अब तक जो किया, मुझे उस पर गर्व है। सभी जद्दोजहद करते हैं और मैं भी स्ट्रगलर हूं। मैंने काफी समय से फिल्में नहीं की हैं लेकिन मैं अपनी जिंदगी में काफी व्यस्त हूं।