Home Entertainment न करीना और न प्रियंका, मीरा के हुए शाहिद कपूर

न करीना और न प्रियंका, मीरा के हुए शाहिद कपूर

0
न करीना और न प्रियंका, मीरा के हुए शाहिद कपूर
Shahid Kapoor to marry with delhi girl Mira rajput
Neither Kareena nor Priyanka, Shahid Kapoor to marry with delhi girl Mira rajput
Neither Kareena nor Priyanka, Shahid Kapoor to marry with delhi girl Mira rajput

मुंबई। डांसर, मॉडल और अभिनेता शाहिद कपूर  बॉलीवुड में अपने अभिनय से अधिक प्रेम-प्रसंगो के लिए जाने जाते हैं। इस चॉकलेटी हीरो का बॉलीवुड की सभी  बड़ी अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ा था।

शाहिद का नाम सबसे पहले करीना कपूर के साथ जुड़ा था। इन दोनों का अफेयर 2004 से 2007 तक बॉलीवुड गलियारों की सुर्खियां बना हुआ था। रियल लाइफ की तरह सिनेमा में भी दर्शक इन दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद करने लगे। सबको यही लगता था कि यह दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन करीना कपूर ने 2012 में सैफ के साथ शादी कर ली।

Neither Kareena nor Priyanka, Shahid Kapoor to marry with delhi girl Mira rajput
Shahid Kapoor to marry with delhi girl Mira rajput

करीना के बाद शाहिद का नाम बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ जोड़ा गया।  इन दोनो ने भी खूब सुर्खिया बटौरी। दोनो सुर्खियों में तब ज्यादा रहे जब खबर यह मिली की शाहिद और प्रियंका ने गुप-चुप गोवा मे सगाई कर ली हैं जिसे बाद में प्रियंका ने इसे अफवाह बता दिया था और बाद में वर्ष 2011 में एक दूसरे को अलविदा कह दिया।

Neither Kareena nor Priyanka, Shahid Kapoor to marry with delhi girl Mira rajput
Shahid Kapoor to marry with delhi girl Mira rajput

इसके बाद शाहिद का नाम अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, विघा बालन, और भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के साथ भी जोड़ा गया। इन सभी अभिनेत्रियों के प्यार में धोखा खाने के बाद शाहिद बॉलीवुड इंडस्टी से अलग दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ आगामी 7 जुलाई को दिल्ली में शादी करने जा रहे हैं।

शाहिद ने अपनी शादी का पहला निमंत्रण अपने पहली प्रेमिका करीना कपूर को भेजा है।  शाहिद कपूर की शादी को लेकर करीना कपूर ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्हें यह बात तीन महीने पहले ही एक इंवेट में पता चल गई थी। खुद शाहिद कपूर ने यह बात उनसे शेयर की थी। उन्हेांने कहा कि मैं शाहिद की शादी में जरूर जाउंगी।