Home Headlines ‘अर्थ डे’ : गूगल ने होम पेज पर बनाया सुन्दर डूडल

‘अर्थ डे’ : गूगल ने होम पेज पर बनाया सुन्दर डूडल

0
‘अर्थ डे’ : गूगल ने होम पेज पर बनाया सुन्दर डूडल
new google doodle celebrates earth day 2015
new google doodle celebrates earth day 2015
new google doodle celebrates earth day 2015

नई दिल्ली। गूगल ने पर्यावरण संरक्षण के समर्थन के प्रतीक ‘अर्थ डे’ पर अपने होम पेज पर एक सुन्दर डूडल बनाया। ‘अर्थ डे’ एक वार्षिक आयोजन है जो हर साल दुनियाभर में 22 अप्रैल को मनाया जाता है।

दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने ‘अर्थ डे’ को देखते हुए अपने होम पेज पर उकेरे जाने वाले छह वर्णो यानी ‘जी’, ‘ओ’, ‘ओ’, ‘जी’, ‘एल’, व ‘ई’ को पूरी तरह पर्यावरण के रंगों में रंग दिया।
उसने अपने दूसरे ‘ओ’ के स्थान पर पृथ्वी को दर्शाया। यही नहीं उसे अपनी धुरी पर लगातार घूमते भी दिखाया। इसके अलावा गूगल के बाकी वर्णो में अंतरिक्ष, वनस्पतियों व अन्य वन्य जीव-जंतुओं को दिखाया है।
उल्लेखनीय है कि सन् 1969 में सैन फ्रांसिसकों में यूनेस्को की एक कॉन्फ्रेंस में जॉन मैक्कलन द्वारा ‘अर्थ डे’ की संकल्पना गढ़ी गई थी।
वर्ष 1969 में सान्ता बारबरा (कैलिफोर्निया) में बड़े पैमाने पर बिखरे तेल से आक्रोशित विद्यार्थियों को देखकर अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेलसन के दिमाग में ख्याल आया कि यदि इस आक्रोश को पर्यावरणीय सरोकारों की तरफ मोड़ दिया जाए, तो कैसा हो।
नेलसन, विसकोंसिन से अमेरिकी सीनेटर थे। उन्होंने इसे देश को पर्यावरण हेतु शिक्षित करने के मौके के रूप में लिया। उन्होंने इस विचार को मीडिया के सामने रखा। अमेरिकी कांग्रेस के पीटर मेकेडलस्की ने उनके साथ कार्यक्रम की सह-अध्यक्षता की। डेनिस हैयस को राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया।
पृथ्वी दिवस का विचार देने वाले गेलॉर्ड नेलसन ने एक बयान में कहा था, ”यह एक जुआ था, जो काम कर गया।” सचमुच ऐसा ही है। आज दुनिया के करीब 184 देशों के हजारों अंतर्राष्ट्रीय समूह इस दिवस के सन्देश को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here