Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
अनिता भदेल को छोड़ सबको सिविल लाइन में बंगला - Sabguru News
Home Rajasthan Ajmer अनिता भदेल को छोड़ सबको सिविल लाइन में बंगला

अनिता भदेल को छोड़ सबको सिविल लाइन में बंगला

0
new ministers of rajasthan government gets bungalow
new ministers of rajasthan government gets bungalow

जयपुर। राज्य मंत्रिमण्डल में शामिल किए गए 9 मंत्रियों को बंगले आवंटित कर दिए गए हैं। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल को छोड़ सभी मंत्रियों को सिविल लाइन में जगह मिल गई है। भदेल को गांधीनगर में बंगला आवंटित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से हाल ही इस बारे में आदेश जारी किए हैं।

पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की पत्नी सूरज कंवर को आवंटित बंगला अब जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी को और पूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्ला खान की पत्नी ऊष्ाी खान का बंगला जल संसाधन मंत्री रामप्रताप को आवंटित किया गया है।

साल 1998 में शेखावत को सिविल लाइन्स स्थित बंगला संख्या 14 आवंटित किया गया था। शेखावत की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी सूरज कंवर को यह बंगला आवंटित किया गया। सूरज कंवर का भी गत मार्च में निधन हो गया था। अभी इस बंगले में शेखावत के दामाद व विधायक नरपतसिंह राजवी परिवार सहित रह रहे हैं।

इसी तरह सिविल लाइन्स में आवंटित बंगला संख्या 385 में पूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्लाह खान की पत्नी  ऊषी खान 40 वर्षों  से अधिक समय से रह रहीं थी। ऊषी खान की मृत्यु पिछले महीने हो गई। केन्द्र में हाल ही जल संसाधन राज्य मंत्री बनाए गए अजमेर सांसद सांवरलाल जाट का सिविल लाइन्स स्थित बंगला संख्या 11 पंचायती राज मंत्री सुरेन्द्र गोयल को आवंटित किया गया है।

साल 2003 में पहले केबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा तथा कांग्रेस शासन में उनकी पत्नी राज्य मंत्री गोलमा देवी को अस्पताल रोड पर आवंटित बंगला संख्या 2 सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री जीतमल खांट को आवंटित किया गया है। इस बंगले में अब भी मीणा दंपत्ति रह रहे हैं।

कौन से मंत्री का बंगला कहा

शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी…………. 6 अस्पताल रोड

खान राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा………… 385 ए सिविल लाइन्स

राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी……….. 3 अस्पताल रोड

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल………..1/51 गांधी नगर

सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी………9 अस्पताल रोड