Home Business एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह के अध्यक्ष का पदभार संभाला

एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह के अध्यक्ष का पदभार संभाला

0
एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह के अध्यक्ष का पदभार संभाला
new tata sons boss Natarajan Chandrasekaran takes over the reins at bombay
new tata sons boss Natarajan Chandrasekaran takes over the reins at bombay
new tata sons boss Natarajan Chandrasekaran takes over the reins at bombay

नई दिल्ली/मुंबई। टाटा समूह के नए चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन ने मंगलवार सुबह मुंबई के टाटा हाउस में बने कार्यालय में अपना पदभार संभाल लिया।

चंद्रशेखरन् हाल ही में हटाए गए साइरस मिस्त्री की जगह टाटा सन्स के चेयरमैन बनाए गए हैं। वे एक सदी से ज्यादा पुराने टाटा समूह के पहले गैर-पारसी चेयरमैन हैं।

टाटा समूह का चेयरमैन बनने के पहले एन. चंद्रशेखरन ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) के सीईओ थे। चंद्रशेखरन ने 1987 में टीसीएस ज्वाइन की थी। उसके बाद से वो हमेशा टीसीएस में ही रहे।

टाटा समूह का चेयरमैन बनते ही एन. चंद्रशेखरन के सामने कई चुनौतियां हैं। उन्हें साइरस मिस्त्री धड़े से दो-चार होना होगा।

साथ ही टाटा समूह की कई कंपनियों को लेकर जल्दी ही निर्णय लेने होंगे। जैसे वोडाफोन-आइडिया मर्जर, रिलायंस जिओ के बाद अब टेलिकॉम सेक्टर में टाटा समूह को अपनी पैठ फिर मजबूत करनी होगी।