Home Breaking अखिलेश गुट ने किया सपा कार्यालय पर कब्जे का प्रयास, शिवपाल की नेमप्लेट उखाड़ी

अखिलेश गुट ने किया सपा कार्यालय पर कब्जे का प्रयास, शिवपाल की नेमप्लेट उखाड़ी

0
अखिलेश गुट ने किया सपा कार्यालय पर कब्जे का प्रयास, शिवपाल की नेमप्लेट उखाड़ी
Row at Smajwadi party Lucknow office.
Row at Smajwadi party Lucknow office.
Row at Smajwadi party Lucknow office.

लखनऊ। अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी के उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। इसके बाद उनके समर्थकों ने सपा के प्रदेश कार्यालय पर कंजे का प्रयास करते हुए वहां से निवर्तमान अध्यक्ष शिवपालसिंह की नेम प्लेट उखाड़ फेंकी।

पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को शिवपाल सिंह को उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद से हटाने की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा के बाद अपने करीबी नरेश उत्तम को प्रदेश में पार्टी का नया अध्यक्ष घपषित किया।

नरेश उत्तम अपने समर्थकों के साथ शाम को पार्टी के कार्यालय पहुँच गए। इन लोगों ने पार्टी के दफ्तर पर कब्जे की कोशिश की। वहां पर शिवपाल यादव की नेम प्लेट उखाड़ दी। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के अखिलेश गुट को जबरदस्ती करने से रोका। इधर मुलायम सिंह यादव ने पहले ही रविवार को रामगोपाल यादव के आव्हान 0र आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन को असंवैधानिक घोषित करते हुए 5 जनवरी को अपनी राष्ट्रिय कार्यकरिणी की बैठक बुलाई है।