Home Headlines नाइजीरिया में बोको हराम ने 82 छात्राओं को रिहा किया

नाइजीरिया में बोको हराम ने 82 छात्राओं को रिहा किया

0
नाइजीरिया में बोको हराम ने 82 छात्राओं को रिहा किया
Nigeria : 82 abducted chibok girls freed by Boko Haram
Nigeria : 82 abducted chibok girls freed by Boko Haram
Nigeria : 82 abducted chibok girls freed by Boko Haram

लागोस। पूर्वोत्तर नाइजीरिया के बोर्नो शहर में आतंकवादी संगठन बोको हराम ने 2014 में अगवा की गई 200 से अधिक स्कूली छात्राओं में से 82 को रिहा कर दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि नाइजीरिया सरकार और आतंकवादी संगठन के बीच बातचीत के बाद इन छात्राओं को शनिवार को रिहा कर दिया गया।

सूत्र ने बताया, हां, 82 छात्राओं को रिहा किया गया है और ये सभी बोर्नो के बांकी से अबूजा जा रही हैं।

यह रिहाई राष्ट्रपति बुहारी के उस बयान के बाद हुई है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका प्रशासन स्थानीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थों के जरिए चिबोक स्कूली लड़कियों की रिहाई के लिए बोको हराम से बात कर रहा है।

राष्ट्रपति बुहारी ने पीड़ित परिजनों और सभी नाइजीरियाई लोगों से उम्मीद बनाए रखने को कहा है।

गौरतलब है कि 14 अप्रेल 2014 को बोको हराम के आतंकवादी चिबोक में गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल में घुस गए थे और 200 से अधिक छात्राओं को अगवा कर ले गए थे।