Home World Asia News नीता अंबानी एशिया की सबसे शक्तिशाली महिला कारोबारी

नीता अंबानी एशिया की सबसे शक्तिशाली महिला कारोबारी

0
नीता अंबानी एशिया की सबसे शक्तिशाली महिला कारोबारी
Nita Ambani most powerful businesswoman in asia : forbes
Nita Ambani
Nita Ambani most powerful businesswoman in asia : forbes

न्यूयॉर्क। भारतीय कंपनी रिलांस फाउंडेशन की प्रमुख नीता अंबनी को फोर्ब्स ने एशियाई की सबसे शक्तिशाली महिला कारोबारी महिलाओं की सूची में टॉप पर रखा है। फोर्ब्स ने इस क्षेत्र की प्रमुख 50 प्रमुख उद्यमियों की साल 2016 के लिए सूची जारी की है। इस सूची में आठ महिलाओं ने जगह पाई है।

एसबीआई की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अरुंधती भट्टाचार्य को 50 शक्तिशाली महिला कारोबारी की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। चीन, इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया, वियतनाम, थाइलैंड, हांगकांग, जापान, सिंगापुर, फिलिपीन और न्यूजीलैंड की प्रभावशाली महिलाएं भी इस सूची में शामिल हैं।

अंबानी और भट्टाचार्य के अलावा भारत की छह महिलाओं ने इसमें स्थान बनाया है जिनमें एमयू सिग्मा की मुख्य कार्यकारी अंबिगा धीरज (14), वेलस्पन इंडिया की मुख्य कार्यकारी दिपाली गोयनका (16), ल्यूपिन की मुख्य कार्यकारी विनीता गुप्ता (18), आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी चंदा कोचर (22), वीएलसीसी हेल्थकेयर की संस्थापक एवं उपाध्यक्ष वंदना लूथरा (25) और बायोकॉन की संस्थापक और चेयरमैन एवं प्रबंधन निदेशक किरण मजूमदार शॉ (28) भी शक्तिशाली महिला कारोबारियों की सूची में शामिल हैं।

फोर्ब्स ने कहा कि इस सूची में माना कि कारोबारी दुनिया में वुमेन का दबदबा बढ रहा है लेकिन स्त्री-पुरुष असमानता अब भी बरकरार है। महिलाएं यह समझने की बेहतर स्थिति में हैं कि उन्हें नेतृत्व की स्थिति में आने और वहां बने रहने के लिए क्या करना होगा।

फोर्ब्स ने 52 वर्षीय नीता को भारतीय उद्योग जगत की प्रथम महिला करार देते हुए कहा कि वह राजगद्दी की सबसे करीबी ताकत है और उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज में अपनी बढ़ती हैसियत के कारण इस सूची में पहली बार स्थान बनाया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख उनके पति और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं।