Home World Asia News चीन : शिनझियांग में महिलाएं नहीं पहनेंगी बुर्का

चीन : शिनझियांग में महिलाएं नहीं पहनेंगी बुर्का

0

burka copy

बीजिंग। अलगाववादी हिंसा से प्रभावित रहने वाहले मुस्लिम बहुल इलाके शिनझियांग प्रांत की राजधानी में रविवार से सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के बुर्का पहनने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।

राजधानी उरूमकी के अधिकारियों ने अपने इस निर्णय को जस्टिफाई करते हुए कहा कि फ्रांस और बेल्जियम में भी महिलाओं के सिर से लेकर पांव तक बुर्का पहनने पर पाबंदी है। शिनझियांग उईगुर स्वायत्त क्षेत्र की विधानसभा ने बुर्के पर प्रतिबंध को मंजूरी देते हुए कहा कि उईगुर समुदाय में महिलाओं के लिए यह पारंपरिक परिधान नहीं है। क्षेत्रीय पीपुल्स कांग्रेस के अधिकारियों चीन की समाचार एजेंसी को बताया कि यह नियम संशोधन के बाद अमल में आएगा। इसका मसौदा पिछले वर्ष उरूमकी के नगर निकाय ने तैयार किया था। एक दिन पहले ही युवाओं को कट्टरवाद के रास्ते पर जाने से रोकने के लिए वेबसाइटों पर चरमपंथी सामग्री पर पाबंदी लगा दी थी। थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here