Home Headlines मणिपुर में गैर स्थानीय शख्स की गोली मारकर हत्या

मणिपुर में गैर स्थानीय शख्स की गोली मारकर हत्या

0
मणिपुर में गैर स्थानीय शख्स की गोली मारकर हत्या
Non local man shot dead near Manipur University campus
Non local man shot dead near Manipur University campus
Non local man shot dead near Manipur University campus

इंफाल। एक लंबे शांति काल के बाद मणिपुर विश्वविद्यालय परिसर के पास बुधवार को एक 50 वर्षीय गैर स्थानीय शख्स का शव बरामद किया गया है। उसे गोली मारी गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीने पर नजदीक से ही 4 गोलियां मारने से पहले मृतक की आंखों पर पट्टी और उसके हाथों को बांधा गया था। गोली लगने के बाद उसकी मौत मौके पर ही हो गई होगी।

मृतक के शव को इंफाल के क्षेत्रीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान ले जाया गया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस ने कहा कि हो सकता है शख्स का अपहरण कर उससे पूछताछ की गई हो और विश्वविद्यालय लाकर उसकी हत्या कर दी गई हो। मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने हत्या की निंदा की है।

उन्होंने कहा कि एक समय इस तरह की घटनाएं आम थी। लेकिन, लोगों की आपत्ति के बाद बंदूकधारी पीछे हट गए थे।

उन्होंने चेताते हुए कहा कि मणिपुरी छात्र और कार्यकर्ता हर राज्य में हैं और अगर वे सभी बदला लेने पर आ गए तो कई व्यक्तियों का अंत हो जाएगा।

विपक्ष के नेता ओकराम इबोबी सिंह ने कहा कि कुछ दिहाड़ी मजदूर और प्रवासियों की मणिपुर में हत्या हो सकती है। प्रतिशोध के मामले में, कई प्रतिभाशाली छात्रों और विशेषज्ञों को देश में कहीं भी पीड़ित किया जाएगा। इस हत्या के पीछे किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।