Home Sports Cricket यकीन नहीं कि धोनी अब भी अच्छा टी20 खिलाड़ी : सौरव गांगुली

यकीन नहीं कि धोनी अब भी अच्छा टी20 खिलाड़ी : सौरव गांगुली

0
यकीन नहीं कि धोनी अब भी अच्छा टी20 खिलाड़ी : सौरव गांगुली
Not sure Dhoni is still a good T20 player : Sourav Ganguly
Not sure Dhoni is still a good T20 player : Sourav Ganguly
Not sure Dhoni is still a good T20 player : Sourav Ganguly

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ‘एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में चैपियन खिलाड़ी’ हैं लेकिन उन्होंने संदेह जताया कि वह अब भी खेल के सबसे छोटे प्रारूप टी20 में अच्छे खिलाड़ी हैं।

गांगुली ने कहा कि मुझे काफी यकीन नहीं है कि धोनी अच्छा टी20 खिलाड़ी है। वह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय का चैंपियन खिलाड़ी है लेकिन टी20 क्रिकेट में 10 साल में उसने सिर्फ एक अर्धशतक जड़ा है और यह सर्वश्रेष्ठ रिकार्ड नहीं है।

खेल के सबसे छोटे प्रारूप में एक बार फिर धोनी के प्रभावहीन प्रदर्शन के बाद गांगुली ने यह टिप्पणी की। गांगुली ने हालांकि कहा कि धोनी शानदार एकदिवसीय खिलाड़ी है और चैंपियन्स ट्राफी के लिए उनकी अनदेखी नहीं हो सकती।

गांगुली ने कहा कि मैं चैंपियन्स ट्राफी के लिए धोनी को चुनूंगा लेकिन उसे रन बनाने होंगे। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि धोनी को बल्ले से रन बनाने होंगे।