Home Chhattisgarh मोहाली में एनआरआई ने दिनदहाड़े पत्नी को गोलियों से भूना

मोहाली में एनआरआई ने दिनदहाड़े पत्नी को गोलियों से भूना

0
मोहाली में एनआरआई ने दिनदहाड़े पत्नी को गोलियों से भूना
NRI man shot kills wife in Mohali
NRI man shot kills wife in Mohali
NRI man shot kills wife in Mohali

चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली में बुधवार को दिनदहाड़े एक एनआरआई होटल संचालक ने मामूली बहस के बाद पत्नी को गोलियों से भून दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना मोहाली के फेज-10 स्थित मानव मंगल स्कूल के निकट की है। मोहाली के होटल सराओ का मालिक निरंकार सिंह दीपावली के अवसर पर विदेश से मोहाली आया हुआ था। बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे वह होटल के मैनेजर की गाड़ी लेकर घर गया।

कुछ समय बाद निरंकार सिंह पत्नी कुलवंत कौर के साथ गाड़ी में सवार होकर चंडीगढ़ स्थित पीजीआई जाने की बात कहकर घर से निकला। परिजनों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी घर से निकल ही रहे थे, तभी किसी बात को लेकर दाेनों में बहस होने लगी। इसके बावजूद वे कार में सवार होकर चले गए।

निरंकार सिंह व उसकी पत्नी कुलवंत कौर मानव मंगल स्कूल के निकट पहुंचे तो निरंकार ने कार को एक साइड में लगाया। इसके बाद एकदम से पत्नी पर छह गोलियां दाग दीं। बताया जाता है कि कुलवंत कौर को चार गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गोलियों की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने निरंकार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने कहा है कि दोनों में बहस इतनी आगे बढ़ गई कि उसने पत्नी पर फायर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।