Home Rajasthan Ajmer एनआरआई महिला ने रिश्तेदारों पर लगाया लाखों के जेवरात की हेराफेरी का आरोप

एनआरआई महिला ने रिश्तेदारों पर लगाया लाखों के जेवरात की हेराफेरी का आरोप

0
एनआरआई महिला ने रिश्तेदारों पर लगाया लाखों के जेवरात की हेराफेरी का आरोप

ajaytk.jpg

अजमेर। फायसागर रोड पर सुधा सागर कॉलोनी में रहने वाले देवनानी परिवार की एक महिला ने अपने ही परिवार के दो जनों के खिलाफ दस लाख के जेवरात खुर्दबुर्द करने आरोप लगाकर सिविल लाइन थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।

पीडित महिला का आरोप है कि उसने अपने कीमती जेवरात घर के ही सदस्य को बैंक में जमा कराने के लिए दिए थे लेकिन उसने बैंक में जेवरात जमा नहीं करवाये और खुद हजम कर लिए।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि सुधासागर कॉलोनी निवासी और वर्तमान में पश्चिम अफ्रीका में रह रही मंजू हासानी उर्फ टीना देवनानी पत्नी मनोज देवनानी ने अपने वकील के द्बारा कोर्ट में इस्तगासा पेश किया है।

पीडिता ने अपने ही परिवार के मनोज देवनानी व ज्योति आसवानी के खिलाफ आरोप लगाया है कि उसने अपने सोने व चांदी के जेवरात बैंक में जमा करने के लिए उन्हें दिए थे।

जब उसने बैंक से जेवरातों की जानकारी चाही तो उसे बताया गया कि उनके जेवरात बैंक में जमा ही नहीं कराए गए हैं। इस्तगासे में मनोज देवनानी व ज्योति आसवानी पर जेवरात खुर्दबुर्द करने का आरोप भी लगाया है।